• Fri. Feb 6th, 2026
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार

अंक – 1

(जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है।)

सुबह आय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दिन के बीच में धन संबंधी समस्या हो सकती है। लेकिन आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर होंगी। कुछ मामलों में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। सही सलाह से आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। परिवार के मामले सुखद रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

शुभ अंक – 7, शुभ रंग – सफेद

शिव-पार्वती का पूजन करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां :  मुकेश अंबानी, राहुल गांधी, सुंदर पिचाई, रतन टाटा, अनुष्का शर्मा, रेखा, लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय, संजीव कपूर, सुनील गावस्कर।

अंक – 2

(जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है।)

सुबह का समय लाभकारी बना हुआ है। दिन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। आय की स्थिति मजबूत रहेगी और किसी नए बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। आपके विचारों से दूसरे प्रभावित होंगे, सम्मान की प्राप्ति होगी। दिन अंत में परिवार में कुछ परेशानी आने की संभावना है। सावधानी रखने से लाभ होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है।

शुभ अंक – 8, शुभ रंग – गुलाबी

राधा-कृष्ण का स्मरण करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, संजय दत्त, टाइगर श्रॉफ और राजकुमार हीरानी।

अंक – 3

(जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है।)

दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन धिरे-धिरे समय पक्ष का होता जाएगा। अंदाज से कोई कार्य नहीं करें, किसी पर पूर्ण विश्वास एवं अच्छी तरह छानबीन कर ही किसी के साथ व्यवहार करें। दिन अंत में  बड़ी खुशखबरी मिलेगी एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा एवं निवेश से बचने का प्रयास करें। अति-आत्मविश्वास हानिकारक होगा।

शुभ अंक – 9, शुभ रंग – कत्थई

शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां :  रोहित शर्मा, प्रियंका गांधी, रजनीकांत, युवराज सिंह, वॉरेन बफे, करीना कपूर, टॉम क्रूज।

अंक – 4

(जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है।)

सुखद आश्चर्यजनक समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्य के लिए उत्साह बना रहेगा। आधुनिक सुख-सुविधाओं का उपयोग करें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अटके कार्यों में तेजी आएगी। संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। योजना अनुसार कार्य होंगे। सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 1, शुभ रंग – नीला

भगवान नारायण का दर्शन-पूजन करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : अमित शाह, बराक ओबामा, ऋषि कपूर, किशोर कुमार, श्रीदेवी, तब्बू, कैलाश विजयवर्गीय।

अंक – 5

(जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है।)

कार्य में सक्रियता रहेगी। यात्रा में नुकसान होने का अनुमान है। किसी अनचाहे कार्य को करना पड़ सकता है। अनावश्यक विवादों से सामना हो सकता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़चनें आएंगी। दिन के अंत में खुशियों की प्राप्ति होगी। कार्यों में तेजी आएगी। व्यापार में मुनाफा होगा।

शुभ अंक – 2, शुभ रंग – आसमानी

हनुमान जी को तेल का दीपक लगाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, स्मृति ईरानी, डोनाल्ड ट्रम्प, रोहित शेट्टी, अभिषेक बच्चन और काजोल।

अंक – 6

(जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ है।)

पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है। मातहतों की नाराजगी रह सकती है।

शुभ अंक – 3, शुभ रंग – पीला

राधा-कृष्ण का दर्शन करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : आमिर खान. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्ज़ा, ए आर रहमान, माधुरी दीक्षित, राकेश रोशन, अनिल कपूर, जह्नावी कपूर।

 अंक – 7

(जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है।)

सुबह सावधानी पूर्वक रहना होगा। विशेषज्ञों की सलाह लेकर कार्य करना होगा। निवेश से बचने का प्रयास करें। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। विवादों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। रिश्ते निभाने में परेशानी आएगी। तनाव हो सकता है।

शुभ अंक – 4, शुभ रंग – महरून

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : महेंद्र सिंह धोनी, सैफ अली खान, शाहिद कपूर, एकता कपूर, करन जौहर, इरफान खान, अरविंद केजरीवाल, कैटरीना।

अंक – 8

(जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ है।)

संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत होने के साथ ही कार्य क्षेत्र का विकास होगा। अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। किसी बड़े कार्य के बन जाने से प्रसन्नता मिलेगी। शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। अपने प्रभाव से उसको दबाने में सफल होंगे।

शुभ अंक – 5, शुभ रंग – लाल

भगवान राम के दर्शन करें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : नरेंद्र मोदी, मनमोहन सिंह, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, शिल्पा शेट्‌टी, रितेश देशमुख, आशा भोसले, गौरी खान और जॉन अब्राहम।

अंक – 9

(जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है।)

दिन के आरंभ में परेशानी आ सकती है, लेकिन आगे ये समस्याएं खत्म हो जाएंगी। आपकी निष्क्रियता से विरोधियों को हावी होने का मौका मिल सकता है। सचेत रहें और हर काम पर नजर बनाए रखें। सहयोगियों को आपसे शिकायत हो सकती है।

शुभ अंक – 6, शुभ रंग – हरा

गाय का हरा चारा खाने को दें।

आपके जन्मांक वाली हस्तियां : सलमान खान, सोनिया गांधी, अक्षय कुमार, खली,फरहान अख्तर, सोनम कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, सुरेश रैना, प्रियंका चोपड़ा।

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने

के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Leave a Reply