• Fri. May 8th, 2026

कोण्डागांव : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु पर 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी…..

Spread the love

  कोण्डागांव, 9 जुलाई 2024

अमृत टुडे। कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 03 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी।

कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम बुडरा निवासी मानकूराम की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर माता चमरेबाई, भाई धनीराम, बलीराम, सोनाधर, बहन माहरी को, ग्राम पुसापाल निवासी सोनऊराम की पानी में डूबने से मृत्यु पर पत्नी दसोबाई, पुत्र फूलसिंह, पुत्री फूलमा, प्रमिला, प्रेमबती को और मर्दापाल तहसील के ग्राम बोरगांव निवासी जयराम कोर्राम की पानी में डूबने से मृत्यु पर पत्नी बितकबाई कोर्राम, पुत्र गंगा राम कोर्राम, पुत्री गंगई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी।

कलेक्टर द्वारा सभी प्रकरणों में चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

You Missed