• Tue. Aug 4th, 2026
Spread the love

नए बिजली मीटर नहीं लगने से आवेदक था परेशान, कॉल सेंटर में की शिकायत, घंटों भर में ही मिला समाधान

विनोद कुमार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

रायपुर, 25 जुलाई 2024

अमृत टुडे । साकरा निवासी विनोद साहू नए मीटर कनेक्शन के लिए बिजली कार्यालय में आवेदन दिया था लेकिन मीटर कनेक्शन लगने में विलंब होने से परेशान थे, उन्होंने कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की।

शिकायत करने के 24 घंटे पूर्ण होने के पहले ही समाधान हो गया। उनके शिकायत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन से बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

विभाग द्वारा तत्काल मीटर कनेक्शन आवेदन की जाँच कर घर में जाकर नया मीटर लगाया गया। तत्काल कार्यवाही से आवेदक साहू ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

You Missed