• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

रायपुर, 28 जुलाई 2024

अमृत टुडे । देश में छत्तीसगढ़, झारखंड सहित नौ राज्यों और एक केंद्र शासित में राज्य में राज्यपालों और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी शनिवार आधी रात के बाद राष्ट्रपति भवन से सामने आई।

नियुक्त किये गए राज्यपालों में ज्यादातर लोग ऐसे हैं। जिनका नाम बतौर भावी राज्यपाल कहीं भी चर्चा में नहीं था।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की जगह असम से भाजपा के पूर्व सांसद रामेन डेका को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रामेन डेका असम से दो बार सांसद रहे हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है।

जिसमें राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, असम और मणिपुर में नए राज्यपाल नियुक्ति किये गए हैं।

Leave a Reply