चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। आज मनोकामना पूरी हो सकती है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें। यह समय अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करने का है। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में फैसले लेते समय बाहरी इंसान पर भरोसा न करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है। ऑफिस में आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। अधिकारियों का मार्गदर्शन रहेगा।
लव- घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र ना करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
गलतियों के कारण तनाव हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ बार-बार हो रहे विवाद की वजह से उदासीन महसूस होगा। काम जटिल होने के बाद भी वक्त पर पूरा होगा। दिन के अंत तक नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। काम की गति धीमी रहेगी।
करियर : अपेक्षित कार्यक्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए सोच-विचार करें।
लव : पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी दूर होगी।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 3


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें। इससे वे परीक्षा में उचित ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- इस वक्त ग्रहों की चाल कुछ मामलों में विपरीत भी रहेगी। हालांकि आप सकारात्मक होकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोग अपने पेपर्स को अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर दूरदराज की पार्टियों से संबंधों और मजबूत करने की कोशिश करें। ये संबंध आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम प्रसंग को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। साथ ही जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से तैयार रहेंगे। बड़ी खरीदारी करते समय परिवार के हर एक व्यक्ति की राय लें। दस्तावेजों से जुड़ी बातों को समझने में वक्त लगेगा। काम और व्यवहार संबंधी हर एक नियम और कायदे को समझते हुए निर्णय लें। प्रभावशाली और पारंगत लोगों का साथ मिलेगा।
करियर : अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए अपनी खामियां दूर करें।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ : उदासीनता के कारण सेहत पर असर होगा।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- संतान की किसी उपलब्धि की वजह से मन खुश रहेगा। वित्तीय योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के निकट भी व्यतीत करे।नेगेटिव- अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटना सीखें, जिससे आपका कार्य भार हल्का होगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचें, क्योंकि इससे अपना ही नुकसान हो सकता है।व्यवसाय- बिजनेस में नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक नहीं है। कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम को लेकर तनाव में रहेंगे।लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।स्वास्थ्य- एक्सरसाइज, योगा आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में संतुलन बनाने में वक्त लगेगा। एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दें। हर काम को अकेले करने की जिद न करें। आपकी निर्णय क्षमता कमजोर रह सकती है। जिन योजनाओं को अमल में लाना कठिन महसूस होता है, उनके लिए अनुभवी लोगों से सलाह लें।
करियर : किसी भी बात का अहंकार न करें। अहंकार के कारण विवाद हो सकते हैं।
लव : जब तक आपका निर्णय पक्का नहीं होता है, तब तक पार्टनर के साथ चर्चा करने से बचना होगा। बार-बार निर्णय बदलने के कारण विवाद होंगे।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लें।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 1


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है, तो उसका भी समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- ज्यादा भावुकता रखना भी उचित नहीं है। प्रैक्टिकल समय बने। अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थित पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- अन्य व्यवसायियों के साथ चल रहे वाद-विवाद बातचीत के माध्यम से समाप्त होंगे। अगर कोई व्यवसाय की विस्तार संबंधी योजना बनाई हुई है, तो उसे तुरंत कार्य रूप देने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोफाइल से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं।
लव- निकट संबंधों तथा मित्रों से मुलाकात वातावरण को खुशनुमा बनाएगी। लव पार्टनर का सानिध्य आपको प्रफुल्लित रखेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। पोलूशन और वर्तमान मौसम के वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
परिस्थिति की सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा को बनाए रखने की जरूरत है। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए बातचीत सीमित बनाए रखें। काम में प्रगति आसानी से प्राप्त होगी। नया काम जो आप करना चाहते हैं, उससे संबंधित नया अवसर प्राप्त हो सकता है।
करियर : मार्केटिंग के तरीके बदलने की जरूरत है। जिसके जरिए नए क्लाइंट मिलेंगे।
लव : विवाह संबंधी निर्णय आपकी अपेक्षा के अनुसार लिया जाएगा।
हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 4



सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दैनिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको कई समस्याओं का हल मिलेगा तथा मानसिक शांति भी अनुभव होगी।नेगेटिव- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय पेमेंट बहुत सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा कोई धोखा हो सकता है। इस समय खर्चों की अधिकता भी परेशान करेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में असफलता मिलने से निराशा व तनाव रहेगा।व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी और कर्मचारियों का सहयोग काम की गति को बढ़ाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति पहले की तरह ही बनी रहेगी। अधिकारियों से किसी भी तरह की बहसबाजी न करें।लव- विवाहित जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी पनप सकती है। बेहतर होगा कि आपस में ही बैठकर समस्याओं को सुलझाएं।स्वास्थ्य- इस समय इंफेक्शन होने जैसी आशंका लग रही है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
अपने व्यक्तिगत दायरा बनाए रखते हुए परिवार के लोगों के साथ बातचीत करें। वक्त के अनुसार जिन बातों में बदलाव आ रहा है, उन्हें स्वीकार करने की जरूरत है। सेहत से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें। पैसों से संबंधित चिंता और समस्या हो सकती है, लेकिन इसे दूर करने के लिए परिवार के किसी व्यक्ति का साथ मिलेगा।
करियर : काम में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है।
लव : पार्टनर की गलत बातों पर ध्यान दें। एक-दूसरे के लिए नाराजगी महसूस हो सकती है।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है। डॉक्टर से उपचार लेना होगा।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 5


कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक तौर से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ कुछ बहस की स्थिति भी बन सकती है। अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं और इन गतिविधियों में ही व्यस्तता के वजह से कोई काम अधूरा भी रह जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखें, क्योंकि अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कुछ कहासुनी हो सकती है या कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन से बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं।
लव- पति-पत्नी अपने अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
काम संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा, इस कारण काफी दिनों से चल रही उलझन दूर होगी। आज अपेक्षा से ज्यादा काम करना पड़ेगा, इस कारण शारीरिक थकान हो सकती है, लेकिन काम की वजह से प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू रखें।
करियर : विद्यार्थियों को काम और पढ़ाई से संबंधित अवसर प्राप्त होंगे। जो चुनाव आपके द्वारा किया जाएगा, उस पर टिके रहने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें।
हेल्थ : आंखों की जलन और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 2


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में सुधार संबंधी योजना बन सकती है। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने से जानकारियां हासिल होंगी। किसी को उधार दिया हुआ या फंसा पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- निजी मामलों में समस्याएं रह सकती हैं। दूसरों की गतिविधियों का बिना सोचे-समझे अनुसरण करना आपको मुश्किल में डाल देगा। कहीं भी पूंजी निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। घर अथवा वाहन की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और काम भी शुरू हो जाएंगे। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। नौकरी में की गई कोशिशों के अच्छे नतीजों का इंतजार करना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा नियमित चेकअप भी करवाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलें। अपने प्रयत्नों की दिशा भी बदलें। किसी व्यक्ति के साथ हो रहे तनाव को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। वर्ना ये समस्या आगे चलकर आपके लिए रुकावट बढ़ाएगी। अपने विचारों के साथ अन्य लोगों के विचारों को समझने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
करियर : काम पर ध्यान न देने से नुकसान होने की संभावना है।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पारिवारिक वातावरण में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा।
हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – ग्रे
लकी नंबर – 7


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। इससे आपको मानसिक सुकून बना रहेगा। आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी।नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करें अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर काबू रख के आराम से बातचीत को सुलझाएं।व्यवसाय- अनुकूल समय है। आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति ठीक बनाकर रखेंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती हैं। ऑफिशियल कामों में आपके योगदान सराहनीय रहेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ भी संबंध गहरे होंगे।लव- परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती है।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु लापरवाही भी नहीं करना है।भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
किसी व्यक्ति की नकारात्मक सोच का असर आपके जीवन पर नजर हो सकता है। इस कारण हर काम में कठिनाई हो सकती है। घर की सजावट को बदलकर ऊर्जा में बदलाव करने की कोशिश करें। जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन्हें बदलने का मौका मिलेगा। योग्य लोगों का साथ मिलने से विचारों में सुधार नजर आएगा।
करियर : जागरूकता रखने की आवश्यकता है। आपके काम का श्रेय किसी और व्यक्ति को मिल सकता है।
लव : परिवार में हो रहे विवाद की वजह से चिंता होगी।
हेल्थ : सेहत में बदलाव करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 9



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक और चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य कर ले। किसी व्यक्तिगत समस्या का भी समाधान मिलेगा।नेगेटिव- दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की बजाय अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखना जरूरी है। इसलिए अपने व्यवहार के प्रति मनन और चिंतन भी जरूर करें। धार्मिक गतिविधियों में दिखावे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें।व्यवसाय- कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों से रुकावट आ सकती है, लेकिन आप अपनी योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम भी रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। युवाओं को कोई बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों की वजह से दूरियां आएंगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव को अपनाने में वक्त लगेगा, लेकिन आप सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। नई बातों के साथ समझौता करते समय अपनी अपेक्षाओं पर भी ध्यान दें। पैसों से संबंधित तकलीफ आपके प्रयत्नों से दूर होगी। फिलहाल नया खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, बड़े टारगेट पर ध्यान दे पाएंगे।
लव : लोगों की दखलंदाजी के कारण रिलेशनशिप के लिए नाराजगी रहेगी।
हेल्थ : थायराइड से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 8


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कुछ ऐसे कार्य संपन्न होंगे, जिसमें आपकी रचनात्मकता उभरकर आएगी। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। घर की जिम्मेदारियों और रखरखाव में समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा।नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में लापरवाही की वजह से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। किराएदारी संबंधी मामलों में कुछ विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। अपने स्वभाव में नरमी और सहजता बनाकर रखें।व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में खास डील हो सकती है। फोन और कॉन्टैक्ट्स के जरीये विशेष जानकारी मिल सकती है। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी।लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं तथा मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।स्वास्थ्य- सभी गतिविधियों के बीच अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। ये काम शुरुआत में आसानी से आगे बढ़ेगा। परिवार से संबंधित जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं। परिवार के लोगों का विश्वास आप पर बढ़ने लगेगा। किसी भी व्यक्ति को राय देते समय उनकी भावनाओं का ध्यान रखें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोग नए काम पर ज्यादा ध्यान दें।
लव : पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : बढ़ती एसिडिटी के कारण सेहत खराब हो सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 9

विज्ञापन


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।नेगेटिव- आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। बेहतर होगा कि उनकी बातों पर विश्वास ना करके अपनी कार्य क्षमता द्वारा ही सारे निर्णय ले, तो उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को अपने एग्जाम के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सभी काम खुद व्यवस्थित करने की कोशिश करें। ध्यान रखें, कि आपके कामों का क्रेडिट कोई और भी ले सकता है। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्य की वजह से तनाव रहेगा।लव- पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपना नियमित चेकअप करवाएं तथा दिनचर्या व्यवस्थित रखें।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
जीवन के किसी एक पहलू पर ध्यान देने से अन्य बातें नजरअंदाज हो सकती है। नकारात्मक भावनाएं किसी व्यक्ति के साथ प्रकट न कर पाने से अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। दूसरों के लिए नाराजगी बनी रहेगी। खोए हुए अवसर को प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।
करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयत्न जारी रखें। योग्य अवसर आपको जल्दी मिलेगा।
लव : परिवार से मदद मिलने के बाद भी रिश्ते में आ रहे बदलाव के कारण दुविधा महसूस होगी।
हेल्थ : शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 6


मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का मौका मिलेगा और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।नेगेटिव- किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ दूरी बनाकर रखे। आप किसी गलतफहमी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं खराब होने से सुधार कार्यों में पैसा खर्च होगा। परंतु घर में खराब चीजें नहीं रखनी चाहिए।व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रहेगा। सहयोगी के साथ कुछ मनमुटाव की भी स्थिति बनेगी।लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग पारिवारिक वातावरण को अनुशासित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।स्वास्थ्य- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार लेना उचित नहीं है। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए योगा और मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
जिस टारगेट को हासिल करने के लिए आप प्रयत्न कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उदासीनता दूर होगी। करीबी व्यक्ति का व्यवहार आपके लिए बदलेगा। इस रिश्ते में सुधार आने की अपेक्षा न रखें।
करियर : काम के साथ एक और नया आर्थिक स्रोता पाने पर ध्यान दें।
लव : पार्टनर से मिली सूचनाओं पर ध्यान दें।
हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए जागरुक रहना होगा।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 5


अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,
