• Thu. May 7th, 2026
Spread the love

कवर्धा की कविता सोनी ने की पत्रकारों से चर्चा
कविता सोनी की पत्रकार वार्ता

रायपुर 10 अगस्त 2024

अमृत टुडे / भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रायपुर जिले में आरके किड्स टैलेंट रनवे 2024 का आयोजन 11 अगस्त 2024 को किया जा रहा है | इस राष्ट्रीय स्तर की बच्चों की प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया जाएगा और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा |

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक सेविका और आयोजक कविता सोनी द्वारा किया जा रहा है | कार्यक्रम से पहले 9 और 10 अगस्त 2024 को दो दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बच्चों को विभिन्न कला क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा | प्रतियोगिता को विभिन्न आयु समूह में विभाजित किया गया है 3 से 6 साल 7 से 11 साल 12 से 16 साल और 17 से 21 साल जहां कविता नित्य गायन अभिनय और अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन होगा |

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मुंबई की बॉलीवुड अभिनेत्री और सामाजिक सेविका हेमा शर्मा उपस्थित होगी, जो अपने अनुभव और समर्थन से इस आयोजन को और भी खास बनाएंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं इच्छुक अभ्यर्थी 8770 456 399 या 9303 477 001 पर संपर्क कर सकते हैं|

आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी और अपडेट के लिए सोशल मीडिया पर इसकी प्रगति का पालन किया जा सकता है

Leave a Reply