• Mon. Mar 30th, 2026
Spread the love

रायपुर के खिलाड़ी हरगुन कौर मनचन्दा एवं जसराज सिंह मनचन्दा का चयन कराते युथ दुर्नामेंट के लिये भारतीय टीम मे किया गया है।
यह प्रतियोगिता 11 अगस्त से 15 अगस्त तक वुहान, चीन मे आयोजित किया जाना है।

रायपुर 12 अगस्त 2024

अमृत टुडे | इस प्रतिस्पर्धा में जसराज (8 वर्ष) पुरुष वर्ग के U-10 वर्ष आयु वर्ग में -40 कि.ग्रा. में तथा हरगुन (10 वर्ष) महिला वर्ग के U-12 वर्ष आयु वर्ग में +40 कि.ग्रा में भारतीय टीम का प्रतिवितिधत्व करेंगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रायपुर कराते एसोसिएशन की महासचिव हर्षा साहू ने दोनों खिलाडिओ को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की
यह प्रतिस्पर्धा एशियन कराते फेडरेशन द्वारा सब-जूनियर यर एवं कैडेट वर्गों के खिलाड़ियों के किया जा रहा है।जिसमें हरगुन एवं जसराज ने सब जूनियर राष्ट्रिय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर भारतीय टीम में जगह बनाई है।

कोच तुषार परगनिहा ने जानकारी दी की हरगुन ने छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण पदक तथा जसराज ने 11 स्वर्ण पदक के साथ-साथ वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं मे दोनों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। द कराते डोजो एकेडमी से यह तीसरे एवं चौथे खिलाडी होंगे जो भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply