• Wed. May 6th, 2026

 राशिफल

ByAmritToday

Aug 28, 2024 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##स्वास्थ्य, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #Aquarius, #Aries, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #Cancer, #Capricorn, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Gemini, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #Leo, #Libra, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Pisces, #Regional, #Sagittarius, #Scorpio, #Taurus, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #Virgo, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र, #कन्या, #करियर, #कर्क, #कार्ड, #कुंभ, #खबरछत्तीसगढ़, #चंद्र राशि, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #टैरो राशिफल, #धनु, #नेगेटिव, #न्यूज, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पॉजिटिव, #भाग्यशाली अंक, #भाग्यशाली रंग, #मकर, #मिथुन, #मीन, #मेष, #राशिफल, #लकी कलर, #लकी नंबर, #लव, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वृश्चिक, #वृष, #व्यवसाय, #सिंह, #सिंह Breaking news, #हिंदीछत्तीसगढ़, #हेल्थAquarius
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़े। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली है। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।नेगेटिव- किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए उचित योजना बनाकर ही क्रियान्वित करें। अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार लेना आपको थका भी देगा। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आपकी सोच और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों और स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स लोन जैसे मामलों को स्थगित रखें। क्योंकि कुछ उलझने पैदा हो सकती हैं।लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।स्वास्थ्य- किसी भी तरह शारीरिक समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

पुरानी बातों को याद करके आप अपने लिए तकलीफ बढ़ा लेंगे। पैसों से संबंधित निर्णय लेना कठिन महसूस होगा। ये निर्णय लेना जरूरी है, यह बात समझ आएगी। जो बातें कमजोर बनाती हैं, उनका सामना करना होगा। व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। फिलहाल आपको अपनी सोच पर अधिक ध्यान देना होगा।

करियर : काम की जगह लोगों के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : आपको अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाना होगा।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास इंसान के मार्गदर्शन में आप अपने कामों को बहुत अच्छे से प्रारूप देने में सक्षम रहेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा।नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों में आलस रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों को भी बहुत सावधानी से सुलझाएं या आज स्थगित ही रखें।व्यवसाय- बिजनेस में आपके किए नए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आपका अपने काम के प्रति मेहनत के बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और पेपर को बहुत संभालकर रखें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहने की वजह से घर में सुख-शांति का माहौल व्याप्त रहेगा। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

आपके विचार दूसरों के विचारों से काफी अलग हैं, ये बात समझ आएगी। इस कारण एक-दूसरे के साथ समझौता करते समय तकलीफ हो सकती है। परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करने की कोशिश करते रहें। अहंकार की वजह से कोई निर्णय लिया जाता है तो वह आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय आपको हर एक बात को जानना होगा।

करियर : काम से संबंधित सूचनाएं मन के विरुद्ध होने से काम की गति धीमी रहेगी।

लव : रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए किस प्रकार से प्रयत्न किया जा सकता है, इस बात पर गौर करें।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी रुकी हुई कोई गतिविधि पुनः शुरू होगी। आप अपनी सूझबूझ से परिवार से संबंधित किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवा अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे।नेगेटिव- गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहे। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है।व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए कार्य की शुरुआत करने की बजाय वर्तमान स्थिति को ही बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। उचित आर्डर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं।लव- परिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

सुख-शांति पाने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी। बढ़ते आलस की वजह से हर काम में देरी हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन के लिए गंभीरता बढ़ाएं। मित्रों के साथ वक्त बिताएं, लेकिन यदि जरूरत से अधिक समय जाया न करें। वर्तमान का समय आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस बात पर गौर करें।

करियर : काम से संबंधित प्राप्त हो रहे अवसर पर ध्यान देना जरूरी है।

लव : पार्टनर केवल अपनी बातों को महत्व देते हुए आप पर दबाव बनाएंगे।

हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी दूर करें।

लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय भाग्योदय दायक स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दूरदराज रह रहे संबंधियों और मित्रों से पुनः संपर्क स्थापित करें। इनसे आपको उचित सलाह-मशवरा मिलेगा और लाभदायक परिस्थितियां भी बनेंगी।नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले परिस्थितियों की उचित जानकारी लेना जरूरी है। क्योंकि कोई आपकी भावना का गलत फायदा उठा सकता है। विद्यार्थी व युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान दें। जोश में आकर किसी की कोई भी मदद करने जैसा वादा ना करें।व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ चुनौतियां रहेंगी। हालांकि आपके प्रयासों से कुछ सुधार अवश्य आएगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में आपके कार्यों की सराहना होगी तथा अच्छे संबंध भी स्थापित होंगे। लेकिन विपरीत लिंगी सहयोगियों के साथ थोड़ी दूरी भी बनाकर रखें।लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और घर में सुखद माहौल रहेगा। युवा वर्ग डेटिंग इत्यादि का भी आनंद लेंगे।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ हल्का-फुल्का तनाव रह सकता है।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

किसी भी जिम्मेदारी को निभाते समय आपको अपनी क्षमता का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंधित नाराजगी की वजह से अकेलापन महसूस हो सकता है। विचारों में आ रहे बदलाव के कारण आप परिस्थिति की सकारात्मक बातों पर ध्यान देना पसंद करेंगे। भावनात्मक तकलीफ दूर होगी।

करियर : काम की वजह से प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा।

हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी दूर करने का मार्ग मिलेगा।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 4

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है तथा रिजल्ट भी बेहतर ही होगा।नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है।व्यवसाय- अपनी व्यवसाय की योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चअधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी।लव- पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।स्वास्थ्य- मौसम और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

जीवन में किसी भी प्रकार का बदलाव लाते समय इसका असर पारिवारिक जीवन पर किस तरह से होगा, ये बात समझनी होगी। अनेक लोगों की भावनाओं से जुड़े निर्णय को अमल में लाना कठिन होगा। परिवार से संबंधित बातों के कारण चिंता बनी रहेगी। इस चिंता को दूर करने का रास्ता खोजना होगा।

करियर : काम की जगह जो जिम्मेदारी मिली है, उसके अलावा किसी भी काम पर ध्यान न दें।

लव : पार्टनर को भावनात्मक रूप से सहयोग देना होगा।

हेल्थ : गलत आदतों में सुधार करने की आवश्यकता है।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें तथा जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।नेगेटिव- वातावरण के अनुसार अपने आपको ढालना भी सीखना चाहिए। ज्यादा जिद में रहना भी ठीक नहीं है। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें।व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। स्थान संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। साथ ही इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा ना उलझे।लव- घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्य में प्रसन्नता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।स्वास्थ्य- गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। साथ ही कोई रिस्क लेने से परहेज करें।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

नकारात्मक विचारों की वजह से लोगों के लिए आपका व्यवहार भी नकारात्मक बनेगा। कठिन समय में जो लोग आपकी मदद करते हैं, उन पर ध्यान दें। आपसी रिश्तों में सुधार लाना जरूरी है। स्वभाव में आ रही कमजोरी की वजह से गलत संगत का चुनाव न करें। सतर्कता रखनी होगी।

करियर : काम में किसी भी प्रकार का बदलाव न होना चिंता का कारण हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की परेशानी होगी।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। किसी भी प्रतिस्पर्धा की स्थिति में आपका मनोबल बना रहेगा तथा कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समाधान ढूंढे। कहीं भी फिजूल की बहसबाजी में ना पड़े। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण काम बनते बनते रुक भी सकता है। मकान अथवा वाहन संबंधी कागजात संभालकर रखें।व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। कोई सरकारी मामला हल हो जाने से व्यवसायिक गतिविधियां और अधिक बेहतर होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी।लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा टोका-टोकी ना करें, इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है।स्वास्थ्य- अव्यस्थित होने की वजह से खांसी, जुकाम जैसी परेशानी तंग कर सकती है। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

किसी भी व्यक्ति के जीवन में जरूरत से अधिक दखलंदाजी न दें। अपने व्यक्तिगत दायरे को बनाए रखें। साथ में लोगों को जो बातें महत्वपूर्ण लगती हैं, उनका आदर करना सीखें। स्वभाव की नकारात्मकता जब तक दूर नहीं होगी, तब तक काम सही तरीके से करना संभव नहीं है।

करियर : व्यापार और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा।

लव : पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें।

हेल्थ : गलत आदतों को सुधारकर सही जीवनशैली को स्वीकार करना होगा।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज सुबह ही अपनी दिनभर की गतिविधियों का प्रारूप बना ले। समय अनुकूल है। आपके कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते जाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी खरीददारी में भी परिजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।नेगेटिव- कामकाज की अधिकता की वजह से स्वभाव में कुछ तल्खी और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी भी समस्या को धैर्य से सुलझाएं।व्यवसाय- बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। सिर्फ अपनी काम योजना बनाकर पूरे करते जाएं। मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में भी समय व्यतीत होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में कुछ मतभेद उठ सकते हैं।लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा।स्वास्थ्य- अस्त-व्यस्त दिनचर्या और खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

स्वभाव में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। जो भी बदलाव आपको महसूस हो रहा है, वह उपयुक्त है या नुकसानदायक है, इस बात को समझना जरूरी है। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का अवलोकन करके जरूरी बातों पर टिके रहें। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें।

करियर : टारगेट काफी बड़ा महसूस होगा। आज टारगेट से संबंधित चिंता रह सकती है।

लव : रिलेशनशिप से ज्यादा अहंकार को महत्व देना पार्टनर्स के लिए तकलीफ का कारण होगा।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं।नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें। तभी सफलता मिलेगी। अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रखे, परंतु साथ ही अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां भी सीक्रेट रखें।व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अचानक ही किसी प्रकार की यात्रा का आर्डर आ सकता है।लव- सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी।स्वास्थ्य- माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। गरिष्ठ तथा तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

सफलता अपेक्षा के अनुसार मिलेगी, व्यक्तिगत जीवन को नजरअंदाज न करें। रिश्तों में आ रही दरार को समझना भी जरूरी है। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करते समय आपका नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। हर बात में संतुलन बनाए रखते हुए आपको निर्णय लेना होगा। लोगों की ठीक से परख करना सीखें।

करियर : काम की वजह से विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय अपेक्षा के अनुसार जल्दी ही लिया जाएगा।

हेल्थ : सिर में भारीपन रहेगा।

लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी मित्र की मदद से आपकी कोई समस्या हल होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे।नेगेटिव- समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती हैं। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें।व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता पूर्व व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना ले। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।लव- पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें।स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलें और नई बातों का अनुभव लें। जीवन में अचानक बदलाव आएंगे जो बेचैनी का कारण बन सकते हैं। जब तक आप को सफलता प्राप्त नहीं होती, तब तक आत्म विश्वास भी नहीं बढ़ेगा। हर एक बात को नकारात्मक तरीके से देखने से उदासीनता बढ़ेगी।

करियर : काम से संबंधित असफलता की वजह से निराशा रहेगी। योग्य अवसर मिलेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के संबंध ठीक रहेंगे।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 5

विज्ञापन

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि ले। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।नेगेटिव- आज कहीं भी पैसे की लेनदेन संबंधी गतिविधि को स्थगित रखें। क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू वगैरह में सफलता ना मिलने से निराशा की स्थिति रहेगी। मनोबल गिरने की बजाय पुनः प्रयास करें।व्यवसाय- कारोबारी दिक्कतें अभी बनी रहेगी। हालांकि आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। परंतु आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध ना बिगाड़े।लव- परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर ना करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा ले, तो उचित रहेगा।स्वास्थ्य- मांसपेशियों व नसों में खिचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

मानसिक तनाव दूर करने के लिए विचारों को सुलझाने की कोशिश करें। हर एक व्यक्ति के लिए आ रहे नकारात्मक विचार तकलीफ का कारण होंगे। अधिक सोच-विचार करने से वक्त जाया हो सकता है। जिस निर्णय को लेना कठिन महसूस हो रहा है, उसके लिए स्पष्टता आएगी। अगले कुछ दिनों में काम की गति तेज होगी।

करियर : मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम पर बारीकी से ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे आपकी कोई चिंता भी दूर होगी। कोई उपलब्धि हाथ में आए, तो उसे हासिल करने में बिल्कुल भी देर ना करें।नेगेटिव- बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिलने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है।व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय अपने दम पर ही लेने की कोशिश करें। अन्य व्यवसायियों के साथ कुछ मतभेद जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवहार में पारदर्शिता बनाकर रखें। इससे संबंध पुनः मधुर बनेंगे। स्थान परिवर्तन या आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की भी जरूरत है।लव- पति-पत्नी आपसी नोक-झोंक को विराम दें, वरना घर की व्यवस्था भी बिगड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।स्वास्थ्य- इंफेक्शन तथा कफ, नजला जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

प्रयत्न करने के बाद भी दूसरों की गलतफहमी दूर करना संभव नहीं होगा। फिलहाल वर्तमान स्थिति को जैसी है, वैसी स्वीकार करें। अपने काम पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी। आज दिन का उपयोग काम के लिए अधिक से अधिक हो। इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर संबंधी नए अवसरों से आर्थिक आवक बढ़ेगी।

लव : रिलेशनशिप बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना होगा।

हेल्थ : जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 1

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,

Leave a Reply