चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। आप दृढ़ निश्चय से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। यह सपने साकार करने का समय है। जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा।नेगेटिव- आलस्य और सुस्ती आपके दुश्मन रहेंगे। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी है।व्यवसाय- बिजनेस में किसी कर्मचारी की लापरवाही या गलत काम से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा, अंदरूनी व्यवस्था की देखरेख में समय दे। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव के मौके मिल सकते हैं।लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में दिलचस्पी न लें।स्वास्थ्य- कब्ज और गैस से परेशान हो सकते हैं। आयुर्वेदिक देसी इलाज उचित रहेगा। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव रखें।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3



टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
तनाव देने वाली बातों से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के साथ जो गलतफहमी थीं, वह दूर होती नजर आएंगी। पैसों से संबंधित बड़ा व्यवहार जल्दी हो सकता है। ये तनाव का कारण भी होगा। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक फोकस बरकरार रखने की जरूरत है। प्रलोभन से बचना होगा।
करियर : जो टारगेट तय है, वह वक्त के अनुसार पूरा करें।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी गलतफहमी को नजरअंदाज न करें।
हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 2

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा और आपके से रुके हुए काम थोड़े से ही प्रयास से बन जाएंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।नेगेटिव- कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।व्यवसाय- बिजनेस में ऑर्डर पूरा करने में उलझनें आ सकती हैं। कामकाज में लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा और नजदीकियां भी बढ़ेगी।स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य के गिरावट का कारण बनेगी। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखना जरूरी है।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
प्रयत्न करने के बाद भी परिस्थिति में बदलाव न होने से तनाव बढ़ेगा। दिन की शुरुआत से उतार-चढ़ाव रहेगा। आज तय किए गए काम पूरे कर पाएंगे। दस्तावेजों से जुड़ी बातों की वजह से तनाव और विवाद हो सकता है। प्रभावशाली लोगों का साथ प्राप्त होगा।
करियर : काम से संबंधित टारगेट तय होंगे, ठीक से काम करेंगे।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है।
हेल्थ : एसिडिटी बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 6


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज परिवार जनों के साथ घर की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। जरूरतमंदों की मदद करने से आपको सुकून ही मिलेगा। किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं।नेगेटिव- हालांकि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और एकाग्रता की भी जरूरत है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का प्रयोग करें। मन को संयमित रखें, क्योंकि कभी-कभी ईगो और घमंड आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की नई योजनाएं बनेंगी। रुके काम दोबारा शुरू होंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म करने में आपका सहयोग जरूरी है। जॉब में लोग टारगेट हासिल करके राहत महसूस करेंगे।लव- विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में माधुर्य बना रहेगा।स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। योग, व्यायाम तथा जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
काम सही तरीके से पूरा हो सकता है। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्कता रखने की जरूरत है। आपसे जो बातें नजरअंदाज हो रही हैं, उनका गलत फायदा उठाकर कोई व्यक्ति आपका नुकसान कर सकता है। परिवार से संबंधी जो जिम्मेदारियों पर ध्यान देते रहें।
करियर : काम में रुचि खत्म होने से महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल जाएंगे।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय पारदर्शिता बनाए रखें।
हेल्थ : बदन दर्द हो सकता है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 7



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में संबंधियों अथवा मित्रों के आगमन से आवभगत में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही खुलकर खर्च करने की भी इच्छा बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।नेगेटिव- किसी के साथ उलझना आपकी समस्याओं को और अधिक बढ़ा देगा। बेहतर है कि शांत चित्त रहें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। आर्थिक स्थिति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है।व्यवसाय- बिजनेस के निजी मामलों में दूसरों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। बेहतर होगा कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए सही समय है। सरकारी सेवारत लोगो को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।लव- घर में खुशहाली रहेगी। कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।स्वास्थ्य- बेवजह ही किसी चिंता से नींद न आने जैसी स्थिति बन सकती है। मेडिटेशन पर ध्यान अवश्य दें। और भरपूर आराम भी ले।भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1


टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
स्वभाव में बदलाव करने में सफल साबित होंगे। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन काम से संबंधित जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं, उनको ठीक से निभाना होगा। निराशा के कारण काम की गति धीमी रहेगी। परिवार के लिए बढ़ती नाराजगी के कारण हर एक रिश्ते में नकारात्मकता हो सकती है।
करियर : काम करते समय भागीदारी से बचना होगा।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी और सेहत में आ रहे बदलाव पर भी ध्यान देना जरूरी है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 1


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर दें, फायदा होगा। मित्रों से मेल मुलाकात होगी तथा कई व्यक्तिगत और व्यवसायिक जानकारियां मिलेंगी। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं।नेगेटिव- इस समय किसी तरह भी यात्रा करना आपके हित के लिए अच्छा नहीं है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कर्ज लेने की योजना है, तो अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं।व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर उचित व्यवस्था रहेगी। सभी काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। बीमा और शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को दूसरे डिपार्टमेंट के काम भी करने पड़ सकते हैं।लव- संतान का कोई जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
व्यक्तिगत जीवन को महत्व देते हुए आगे के निर्णय लेने होंगे। कई बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, ऐसा करने से बचें। साथ में मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान न दें। पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से न करने से कर्ज बढ़ सकता है। कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम की जगह हर एक व्यक्ति के साथ सीमित बातचीत बनाए रखनी होगी।
लव : पार्टनर का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : पीठ से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – हरा
लकी नंबर – 9



कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह संपर्क बहुत ही लाभदायक भी रहेंगे। फाइनेंस को लेकर चल रहा आपका प्रयास भी सफल रहेगा।नेगेटिव- व्यवसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से पारिवारिक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने का प्रयास ना करें। किसी भी असमंजस की स्थिति में परिजनों की सलाह लेना बेहतर होगा।व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें रहेंगी। हालांकि आप अपनी भरपूर मेहनत व योग्यता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। किसी कंपनी द्वारा महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी।लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आपको भी घर तथा बच्चों के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है।स्वास्थ्य- दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस होगी। अपने आराम और सुकून का भी ध्यान रखें।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
परिवार का साथ मिलने से महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान महसूस होगा। किसी व्यक्ति के लिए बढ़ती जलन की भावना के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। अपनी गलतियों को समझकर बदलाव करने की कोशिश करें। जब तक आप खुद को मजबूत नहीं बनाते हैं, तब तक एक जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।
करियर : काम से संबंधित टारगेट बड़ा महसूस होगा, लेकिन ये काम आसानी से पूरा होगा।
लव : पार्टनर से बातचीत करते समय उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – पीला
लकी नंबर – 3


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन रही है, तो चिंता न करें। जल्दी ही ऋण चुका देंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें, कि जोश में आकर आप जल्दबाजी में कोई ऐसा कार्य ना कर ले, जिससे नुकसान उठाना पडे। उधारी संबंधी स्थिति से परहेज रखें। कोई अशुभ सूचना मिलने से मन कुछ परेशान भी रहेगा।व्यवसाय- बिजनेस में की गई आपकी कोशिशों के अच्छै नतीजे मिल सकते हैं। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।लव- किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर में मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। गर्मी का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव आपके जीवन का एक हिस्सा हैं, इस बात को समझना होगा। जब बातें सकारात्मक होती हैं, तब हर एक अवसर को ठीक से समझकर फायदा उठाने की कोशिश करें। जब बातें नकारात्मक चल रही हैं, तब खुद में सकारात्मक बदलाव करना लाभदायक हो सकता है। परिस्थितियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
करियर : काम की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है।
लव : पार्टनर के साथ किसी भी बात में तुलना न करें।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।
लकी कलर – लाल
लकी नंबर – 4


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल-मिलाप, नई ऊर्जा प्रदान करेगा। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेगा।नेगेटिव- व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। अत्यधिक उदारता नुकसान दे सकती हैं। कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। अपने व्यवहार को संयमित रखना जरूरी है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य व ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
हर एक प्रलोभन से दूर हर कर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। नया अवसर आपको जल्दी ही प्राप्त होगा। जिससे आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। पुराने कर्ज को मिटाने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे। पारिवारिक जीवन को बदलने की कोशिश करनी होगी।
करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन मिलने से अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी।
लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी एक-दूसरे की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : यूरिन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 8



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा और काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।नेगेटिव- ध्यान रखें किसी कानूनी पचड़े में फंस भी सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें।व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऑफिस के सभी कार्य शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।लव- पति-पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां आएंगी।स्वास्थ्य- मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने की स्थिति में तनाव और डिप्रेशन हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
निर्णय लेते समय दुविधा बनी रहेगी, इसलिए हड़बड़ी में निर्णय न लें। स्वभाव में जो चंचलता है, उसे दूर करने का प्रयत्न करते रहें। तुरंत किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करना गलत होगा। अपने निर्णय किसी के दबाव में न लें।
करियर : खुद होकर काम में किसी भी प्रकार का बदलाव करना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है।
लव : विवाह से संबंधित अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से बोलना होगा।
हेल्थ : गैस की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 5



मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आप ही कोई मनोकामना पूरी होगी। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आनाजाना लगा रहेगा।नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सुझाव और मार्गदर्शन का जरूर अमल करें। अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक भी रह सकती हैं। बच्चों की समस्याओं को सुने और शांतिपूर्ण तरीके से समझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा।व्यवसाय- मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी, जो कि लाभदायक भी रहेगी। आपने अपने बिजनेस में जो बदलाव की योजना बनाई है, उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।लव- घर में सुख-शांति वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके तनाव को दूर कर देगी।स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
काम जिस भी गति से हो रहा है, उसे जारी रखने की कोशिश करते रहें। अनेक लोगों से नकारात्मक टिप्पणी मिलेगी। आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट महसूस होगा, इस कारण आप प्रयत्न जारी रखेंगे। पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव के लिए चिंता न करें। परिस्थिति का अवलोकन करते रहें। आगे के निर्णय सोच-समझकर लें।
करियर : विद्यार्थियों की चिंता बनी रहेगी।
लव : रिलेशनशिप में नयापन आएगा।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 5

विज्ञापन


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी हासिल हो सकती है। जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।नेगेटिव- आय के साधनों में कमी आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। आप जिस कार्य को करना चाहते हैं, अभी उनमें कुछ रुकावट हो का भी सामना करना पड़ेगा। आपकी कोई गुप्त बात भी उजागर हो सकती है।व्यवसाय- बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं हैं। लोग आपके कामों की तारीफ होगी। इस समय तरक्की के भी योग बने हुए हैं। ऑफिशियल मीटिंग में दूसरों की बातों में दखलअंदाजी करने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना कर रखना जरूरी है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें।स्वास्थ्य- गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों का कम से कम सेवन करें।भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
थकान की वजह से हर एक काम आपको जटिल महसूस होगा। जो बातें आपके स्वभाव पर नकारात्मक असर डाल रही है, उनसे दूर रहें। आज का दिन मिश्रित फलदाई साबित होगा। दिन की शुरुआत में निराशा रहेगी, लेकिन अनेक बातें प्रसन्नता देने वाली भी होंगी।
करियर : काम में डेडीकेशन बढ़ाने की जरूरत है।
लव : रिलेशनशिप में सकारात्मकता होने के बाद भी जिन बातों के लिए चिंता है, इन पर गौर करें।
हेल्थ : गलत खान-पान के कारण अपच हो सकता है।
लकी कलर – गुलाबी
लकी नंबर – 7

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त के कार्य भी संपन्न हो सकते हैं।नेगेटिव- किसी खास काम के लिए विचार-विमर्श चल रहा है, तो उसे तुरंत क्रियान्वित भी करना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल जाएगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होंगे। इसलिए चिंता ना करें।व्यवसाय- व्यावसाय में इस समय कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। किसी कर्मचारी की चुपड़ी बातों में भरोसा ना करके अपनी काबिलियत पर ही विश्वास रखें।लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी का योगदान घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा।स्वास्थ्य- थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
पैसों की आवक और खर्च पर नियंत्रण न होने से असंतुलन रहेगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए अपनी गलतियों को समझना जरूरी है। निर्णय लेते समय दूरदृष्टि रखनी होगी। परिवार के लोगों की एक-दूसरे के लिए बढ़ रही नाराजगी आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। जब तक सलाह मांगी न जाए, किसी के जीवन में दखलअंदाजी देने की गलती न करें।
करियर : व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विस्तार करने का मौका मिल सकता है। यदि आप मानसिक रूप से तैयार नहीं है तो खुद को और थोड़ा वक्त दें।
लव : वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।
हेल्थ : गलत खान-पान के कारण शुगर न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना होगा।
लकी कलर – नीला
लकी नंबर – 2


अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,