• Wed. Sep 23rd, 2026
Spread the love

धमतरी, 30 अगस्त 2024

अमृत टुडे । शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ देने प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत की गई है। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने 23 सितंबर से विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत कमार बसाहटो में विभिन्न विभागों द्वारा शिविर आयोजित कर शासन की योजनाओं आधार कार्ड पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मन निधि, फसल ऋण, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदन, कुपोषण, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल, जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन्म प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, जाति प्रमाण पत्र, विश्वकर्म योजना, श्रम कार्ड, ड्रॉप आउट बच्चों को प्रवेश और नल जल योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर आयोजन की कड़ी में आज कमार बसाहट मगरलोड विकासखण्ड के मोहंदी, जामली और नगरी विकासखण्ड के कल्लेमेटा तथा पीपरहीभर्री में विशेष शिविरो का आयोजन किया गया।

इसमें में आयुष्मान कार्ड 19, जनधन खाता 24, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 29, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 07, पेंशन 01, ऋण पुस्तिका 02, उज्जवला गैस कनेक्शन 03, किसान क्रेडिट कार्ड 05, किसान सम्मान निधि 52, सुकन्या समृद्धि 04, विश्वकर्मा योजना 02, श्रम कार्ड 11 कमार हितग्राहियों क़ो लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

You Missed