• Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

लाचारी कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराध एवं बलोदा बाजार हिंसा में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर निकला मशाल जुलूस।।

रायपुर. 02 सितम्बर 2024

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश भर के प्रत्येक विधानसभा में मशाल जुलूस निकल गया रायपुर जिले के तीन विधानसभा में युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा में संतोषी नगर से लेकर भाटा गांव तक मसाल जुलूस निकाला गया प्रदेश में बढ़ते अपराध लाचार कानून व्यवस्था बलोदा बाजार में हुई हिंसा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा अजीत कोसले राजनीतिक षड्यंत्र के द्वारा राज्य सरकार ने FIR कर जेल में डालने का कार्य किया है इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने मशाल रैली निकाली।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है लगातार प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं बलौदा बाजार में जिस प्रकार की हिंसा की गई है सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से नाकाम हो गई है हमारे कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं को जबरन FIR जेल में डालने का कार्य राज्य सरकार कर रही है मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री पूरी तरीके से नाकाम हो गए हैं इसके विरोध में आज हमने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में मसाल जुलूस निकाला है और अपना विरोध दर्ज किया है हम लगातार अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं आने वाले समय में भी हम उग्र आंदोलन करने वाले हैं।।

मशाल रैली में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप प्रदेश संयोजक तुषार गुहा प्रदेश सचिव सानु राजा,प्रियंका उपाध्याय,लिली श्रीवास प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply