• Wed. Mar 25th, 2026

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड की व्यवस्था का किया निरीक्षण, सभी तैयारियां तत्काल पूर्ण करवाने के दिए निर्देश…..

Spread the love

रायपुर, 16 सितम्बर 2024

अमृत टुडे। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड में पहुंचकर उसकी प्रशासनिक व्यवस्था एवं श्रीगणेश की मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की पूर्व तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 के कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में किया.

आयुक्त ने स्थल पर श्रीगणेश की मूर्तियों के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था की पूर्व तैयारियों को प्रत्यक्ष देखा एवं सुविधायुक्त विसर्जन व्यवस्था पर आवश्यक निर्देश दिए. आयुक्त ने विसर्जन कुंड की साफ – सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया. आयुक्त ने विसर्जन कुंड स्थल पर वहाँ गोताखोरों, होमगार्डस, फर्स्ट एड मेडिकल कैंप, पीडब्ल्यूडी द्वारा आवश्यक सुरक्षा देने बैरिकेटिंग करवाये जाने एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समुचित विसर्जन व्यवस्था देने तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए .

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने प्रशासनिक तौर पर यह सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए कि विसर्जन व्यवस्था के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो एवं वे स्वच्छ वातावरण एवं अच्छी व्यवस्था में श्रद्धापूर्वक श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन कर सकें. आयुक्त ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया एवं सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.

Leave a Reply