• Sun. Sep 27th, 2026
Spread the love

जबलपुर, 03 अक्टूबर 2024

अमृत टुडे । थाना अधारताल के अपराध क्रमांक 22/11 धारा 449, 302, 34, 392, 397, 120 बी भादवि के प्रकरण में सजायाफ्ता श्यामू बर्मन पिता बहादुर बर्मन निवासी छुई खदान गढा के पैरोल पर (जेल अवकाश) से वापस सजा भुगतने जेल दाखिल न होते हुये फरार हो जाने के परिपेक्ष्य में थाना सिविल लाईन में 281/17 धारा 224 भादवि एवं 31 ग,घ, बंदी संशोधन धिनियम 1985 दर्ज किया गया है।

आरोपी श्याम बर्मन जिसके विरूद्ध मान्नीय न्यायालय सी.जे.एम. जबलपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 8406/17 में स्थाई वारंट जारी किया गया है। आरोपी श्यामू बर्मन का स्थाई वारंट थाना सिविल लाईन में लंबित है। जारी गैरम्यादी वारंट की तामीली के लगातार प्रयास किये गये किंतू श्यामू बर्मन की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

पैरोल से फरार गैरम्यादी वारंटी श्यामू बर्मन निवासी छुई खदान गढा को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 10,000 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा की गयी है।

पैरोल से फरार गैरम्यादी वारंटी श्यामू बर्मन निवासी छुई खदान गढा के सम्बंध मे किसी भी व्यक्ति को जानकारी प्राप्त होती है तो कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102, एवं थाना प्रभारी अधारताल के मोबाईल नम्बर 7587616131, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल के मोबाईल नम्बर 9479994130 पर सूचना दे सकते है। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

Leave a Reply

You Missed