• Tue. Sep 29th, 2026

शासकीय स्कूल नवागांव में पांच अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण…..

Spread the love

36.11 लाख रूपये की लागत से निर्मित है पांच अतिरिक्त  कक्ष

रायपुर, 08 अक्टूबर 2024

अमृत टुडे । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बीते दिन आयोजित कार्यक्रम में विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला नवागांव में  निर्मित 5 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। 

यह कक्ष 36 लाख 11 हजार रूपये की लागत से बनी है।  स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से छात्र-छात्राओं को अध्ययन-अध्यापन में सहुलियत मिलेगी।

इसके लिए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर टारजन साहू, अंजू बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि , शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed