• Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

रायपुर, 20 अक्टूबर 2024

अमृत टुडे । 20 अक्टूबर रविवार को करवा चौथ के अवसर पर हैप्पी फैमिली ग्रुप द्वारा S N पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्य, संगीत, मनोरंजक गेम के साथ साथ सभी का बहुप्रतीक्षित हाऊजी गेम भी हुआ। जोरदार आतिशबाजी के साथ साथ उड़ते हुए गैस बैलून ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

करवा चौथ स्पेशल इस कार्यक्रम में सभी लेडीज चांद निकलने के बाद चांद को अर्क देकर और व्रत के लिए बना बिना प्याज लहसुन का स्पेशल खाना खाकर अपना व्रत खोला। इस वर्ष के कार्यक्रम में लगभग 70 से 80 कपल ने शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाया ।

हैप्पी फैमिली ग्रुप द्वारा करवा चौथ में लगातार यह कार्यक्रम करते हुए 7 साल सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। करवा चौथ के इस अदभुत कार्यक्रम का पूरे हैप्पी फैमिली ग्रुप और उनके मित्र और परिवार को साल भर इंतजार रहता है।

हैप्पी फैमिली ग्रुप में रमेश अग्रवाल, नरेश मित्तल, जे पी अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल,

मुकेश अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, उमेश सिंघानिया, उमेश अग्रवाल, नवीन सिंघानिया और राजकुमार गोयल और इनकी फैमिली हैं।

Leave a Reply