• Tue. Nov 10th, 2026

मुख्यमंत्री का राज्य के नाम संदेश का एलईडी के माध्यम से प्रसारण…..

Spread the love

धमतरी , 12 दिसंबर 2024

अमृत टुडे। धमतरी बस स्टैंड पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राज्य के नाम संदेश का एलईडी टीवी के माध्यम से प्रसारण किया गया। इस आयोजन की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई थी।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पार्षद श्याम साहू, सुशीला तिवारी, सरिता आसाई,मिथलेश सिन्हा और नीलू डागा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में राज्य के विकास और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे नागरिकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनकी नीतियों को राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया। इस आयोजन के माध्यम से सरकार और आम जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

You Missed