• Wed. Jul 1st, 2026

 राशिफल

Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास इंसान से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी बात बन सकती है। अचानक कोई उलझा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपका आशावादी और खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में मददगार होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव- संबंधियों या बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता रखें। महत्वपूर्ण चीज कहीं रखने कर भूलने से तनाव हो सकता है। चिंता न करें, वो चीज घर पर ही है।
व्यवसाय- कारोबार में नेटवर्क को मजबूत करने में ध्यान देना होगा। सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति को तूल न दें वरना आपकी मुश्किल बढ़ेगी। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपके सभी काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। नौकरी में आपको किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या से राहत के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। दिन का कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली रंग- 5

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

कामकाज में रुकावट आ सकती है। अपने अहंकार को न बढ़ने दें। झगड़े की स्थिति को टालने की कोशिश करें। सकारात्मक रहें। अजनबी से दूर रहें। आज कई मामलों में समझौता करना सबसे अच्छा रास्ता होगा। वित्तीय तंगी से काम स्थगित करना पड़ सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में उलझनें आ सकती हैं। मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। कामकाज में धैर्य रखें। सावधानी दिखाने की आवश्यकता होगी। किसी भी प्रकार के तर्क से बचने की कोशिश करें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।
प्रेम: आज रिश्तों में विवाद हो सकता है। साथी के साथ अच्छा कम्युनिकेशन रखने की जरूरत है। गलतफहमियों से बचने के लिए अपनी भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त करें। सिंगल लोग किसी इंसान को लेकर उलझन में आ सकते हैं, लेकिन कोई स्थिर निर्णय लेने से पहले थोड़ा समय लें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता से बचने की आवश्यकता है। नियमित व्यायाम और योग आपको शांति और ताजगी दे सकते हैं।

लकी कलर – लकी रंग: हरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनचर्या में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन कोशिशों से काफी हद तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। संतान के विवाह से संबंधित कोई बातचीत होगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के रास्ते में आ रही बाधा को दूर करने में अनुभवी की मदद मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता होगी। अपने निजी काम पूरे करने में रुकावट आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना बेहतर रहेगा। वाहन की देखरेख को लेकर बड़ा खर्चा भी होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत काम रहेगा, लेकिन इसके परिणाम बेहतर होंगे। आपकी प्रतिभा और काबिलियत के अनुरूप मार्केट में रुतबा रहेगा। स्टाफ की कमी से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अनचाहा काम मिलने की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपसी वार्तालाप से समस्याओं को सुलझाएं। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें तथा कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से भी खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

अपने व्यक्तिगत विकास के लिए समय निकालेंगे। अतीत की घटनाओं पर गहराई से विचार करेंगे। उनसे मिले अनुभव से महत्वपूर्ण काम निपटाएंगे। नई समझ का विकास होगा। जो आपको निर्णय लेने में आत्मविश्वास देगा। पुराने मुद्दों का समाधान होगा। मानसिक तथा भावनात्मक रूप से पहले से अधिक मजबूत और संतुलित महसूस करेंगे। यह दिन नई शुरुआत, सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

करियर: अपनी कार्यशैली में लचीलापन और समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी। विवादों में न फंसें और अपने कामों पर ध्यान दें। अपने लक्ष्य को पाने के लिए धैर्य और संयम रखें।
प्रेम: रिश्तों में तनाव हो सकता है। पार्टनर के साथ तर्क-वितर्क हो सकता है। इस स्थिति को संभालने के लिए एक दूसरे को समझने की आवश्यकता है। सिंगल लोग कन्फ्यूज़ हो सकते हैं, किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: चिंता से बचने की जरूरत है। यह समय है जब आपको अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता देनी चाहिए। नियमित व्यायाम और योग से आप अपने शरीर और मन दोनों को आराम दे सकते हैं। मानसिक आराम के लिए ध्यान और गहरी सांसें लें।

लकी कलर – लकी रंग: ब्राउन
लकी नंबर – लकी नंबर: 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय पसंदीदा कामों में भी जरूर बीताएं। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं।
नेगेटिव- छोटी-छोटी नकारात्मक बातों पर तनाव लेने की बजाय उन्हें आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। बच्चों के पढ़ाई से संबंधित किसी काम में चल रही समस्या का समाधान निकालने में किसी का मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। ज्यादा दिखावा करने का प्रयास न करें।
व्यवसाय- नौकरी में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस संबंधी नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। आने वाले दिनों में इससे आपको फायदा होगा। बिजनेस में निवेश करने की योजना बनेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। घर और व्यवसाय में तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव होने के कारण एलर्जी और घबराहट हो सकती है। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

कुछ मौके और संभावनाओं में बदलाव हो सकता है। घबराए नहीं, भाग्य आपका साथ देगा। बुद्धिमानी का सहारा लेना होगा। परिस्थितियां बदल सकती हैं। सकारात्मक राह पर हर स्थिति से फायदा उठा सकते हैं। अपने विकल्पों को सही तरीके से समझने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के निवेश को टाल सकते हैं।

करियर: करियर में अचानक सफलता मिल सकती है। कुछ नया और रोचक काम आपके सामने आ सकता है। यह समय आपके लिए कुछ बड़ा करने का है, लेकिन इसके लिए आपको किसी तरह का जोखिम को लेने की जरूरत हो सकती है।
प्रेम: प्रेम में भी बदलाव हो सकता है। रिश्ते को आगे बढ़ाने का वक्त है। लव लाइफ में अचानक कुछ ऐसा हो सकता है जो आपको खुश कर दे। सिंगल लोग नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। जिससे आपका दिल जुड़ सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए समय का सही उपयोग करें। ध्यान और योग की मदद से आप ताजगी महसूस करेंगे।

लकी कलर – लकी रंग: ग्रे


लकी नंबर – लकी नंबर: 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में संबंधियों के आने से मेहमान नवाजी में समय बीतेगा। खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। रुका पैसा आसानी से मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- बच्चों से संबंधित कोई दिक्कत होने पर अपना हौसला रखना जरूरी है। उनके मार्गदर्शन में बिल्कुल कमी न आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।
व्यवसाय- राजनैतिक और व्यवसायिक लोगों से आपके संबंध फायदेमंद साबित होंगे। आप कोई विशेष निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कोई रुका सरकारी काम भी पूरा हो सकता है। नौकरी में इन्क्वायरी होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव से घर का वातावरण प्रभावित होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

सुखद बदलाव होंगे। सामाजिक जीवन में अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी खास अवसर का आयोजन हो सकता है। जो आपके लिए यादगार होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप नए अवसरों का स्वागत करेंगे। यह दिन रिश्तों और सहयोग की भावना को मजबूत करने का है। अपने आसपास के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखने का प्रयास करें।

करियर: आपको किसी प्रोजेक्ट या काम में सफलता मिल सकती है। टीमवर्क में अच्छा समर्थन मिलेगा। जिससे आपके कार्यों में आसानी होगी। यह समय नए अवसरों को स्वीकार करने और अपनी मेहनत के परिणाम देखने का है।
प्रेम: प्रेम में स्थिरता आएगी। आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय सामंजस्य और प्यार बढ़ाने का है। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। जिससे एक अच्छा संबंध बन सकता है। यह समय अपने साथी के साथ शांति और खुशियों का आनंद लेने का है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें। इस समय खुद को आराम देना और ताजगी का अनुभव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

लकी कलर – लकी रंग: सफेद


लकी नंबर – लकी नंबर: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के रखरखाव को लेकर योजनाएं बनेंगी। किसी बड़े व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जो फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित रखने के लिए कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधों में वहम जैसी स्थिति टकराव ला सकती है। कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- आपकी योजनाएं और कार्य क्षमता बिजनेस को नई गति प्रदान करेगी। आप मार्केटिंग संबंधी कामों में ध्यान लगाएं। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव लाने का प्लान बन सकता है।
लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका है। वाहन भी सावधानी से चलाना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। आपकी कोशिशों का मूल्य बढ़ेगा और आपको अपने कामों में सराहना मिलेगी। समूह के साथ काम करते हुए आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। साझेदारी और सहयोग से आपकी ताकत बढ़ेगी। अपनी कुशलता और ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने विचारों को साझा करें और दूसरों से भी सीखें।

करियर: करियर में आपको काम के लिए समर्पण और मेहनत दिखाने का मौका मिलेगा। आपकी टीम की मेहनत आपको अच्छे परिणाम दिला सकती है। आपके कौशल और योग्यताओं की तारीफ हो सकती है।
प्रेम: प्रेम में सहयोग का महत्व बढ़ेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके साथी के साथ मिलकर किसी खास कार्य को पूरा करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ सहयोग और समर्थन से आपके रिश्ते में और गहराई आएगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए थोड़ी देर के लिए आराम भी जरूरी है। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। मानसिक स्थिति को बेहतर करने के लिए ध्यान लगाएं।

लकी कलर – लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय और भाग्य आपकी मदद करेंगे। काफी समय से किसी खास काम के लिए चल रही कोशिशों के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। सकारात्मक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के विवाद में पड़ने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने काम से मतलब रखें। बड़े सदस्यों के अनुभव और मदद को नजरअंदाज न करें। किसी की मदद का प्रॉमिस कर रहे हैं, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यापारिक गतिविधियों में बहुत गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय मे नए संपर्क बनेंगे। जो फायदेमंद होंगे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

अपने कामों को जिम्मेदारी से करें। सही दिशा में लगातार कोशिश करें। किसी भी काम को हल्के में न लें। संकल्प से ही सफलता मिलती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। धैर्य और मेहनत से काम करें। चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन्हें पार कर लेंगे। कभी भी हार न मानें। सही दिशा में निरंतर कदम बढ़ाते रहें। यही सबसे अच्छा रास्ता है। अपनी मेहनत से ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

करियर: आपकी पेशेवर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप इसे बिना हड़बड़ी के अच्छी तरह से निभाएंगे। समय का सही उपयोग कर आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं। किसी काम में प्रयासों का फल आपको दीर्घकालिक सफलता दिला सकता है।
प्रेम: पार्टनर के बीच विश्वास और समझ रहेगी। आप सिंगल हैं, तो आपकी संवेदनशीलता और गंभीरता किसी खास व्यक्ति को आकर्षित कर सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए धैर्य और समय का सही उपयोग करें।
स्वास्थ्य: आज आपको अपनी दिनचर्या में और अधिक अनुशासन की आवश्यकता होगी। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए नियमित व्यायाम और खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से भी शांति बनाए रखें और तनाव से बचने की कोशिश करें।

लकी कलर – लकी रंग: येलो
लकी नंबर – लकी नंबर: 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय और भाग्य आपकी मदद करेंगे। काफी समय से किसी खास काम के लिए चल रही कोशिशों के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। सकारात्मक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के विवाद में पड़ने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने काम से मतलब रखें। बड़े सदस्यों के अनुभव और मदद को नजरअंदाज न करें। किसी की मदद का प्रॉमिस कर रहे हैं, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यापारिक गतिविधियों में बहुत गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय मे नए संपर्क बनेंगे। जो फायदेमंद होंगे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

अपने कामों को जिम्मेदारी से करें। सही दिशा में लगातार कोशिश करें। किसी भी काम को हल्के में न लें। संकल्प से ही सफलता मिलती है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। धैर्य और मेहनत से काम करें। चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन्हें पार कर लेंगे। कभी भी हार न मानें। सही दिशा में निरंतर कदम बढ़ाते रहें। यही सबसे अच्छा रास्ता है। अपनी मेहनत से ही आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

करियर: आपकी पेशेवर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप इसे बिना हड़बड़ी के अच्छी तरह से निभाएंगे। समय का सही उपयोग कर आप दूसरों से आगे निकल सकते हैं। किसी काम में प्रयासों का फल आपको दीर्घकालिक सफलता दिला सकता है।
प्रेम: पार्टनर के बीच विश्वास और समझ रहेगी। आप सिंगल हैं, तो आपकी संवेदनशीलता और गंभीरता किसी खास व्यक्ति को आकर्षित कर सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए धैर्य और समय का सही उपयोग करें।
स्वास्थ्य: आज आपको अपनी दिनचर्या में और अधिक अनुशासन की आवश्यकता होगी। शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए नियमित व्यायाम और खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से भी शांति बनाए रखें और तनाव से बचने की कोशिश करें।

लकी कलर – लकी रंग: येलो
लकी नंबर – लकी नंबर: 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खुद को किसी भी परिस्थिति में सहज रखें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वह बहुत आसानी से खत्म हो सकती है। खास लोगों से मेल-मुलाकात फायदेमंद होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें। किसी भी बात को खिंचकर अपने स्वाभिमान से न जोड़े, वरना इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति व्यवस्थित रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी है। गुस्से और इगो पर नियंत्रण रखें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय के काम कानूनी नियमों को नजर में रखकर करें। बाहरी संपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित होंगे। अपनी काबिलियत से बिजनेस को गति देंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने काम को अच्छे से पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी के सहयोग से घर में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में डेटिंग का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। योगा और कसरत पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

उमंग और नए उत्साह का दिन होगा। आप अपने जीवन में संघर्षों का सामना कर रहे थे तो उनका समाधान मिल जाएगा। आप खुद को फिर से ढूंढेंगे। अपने भीतर की शक्ति को महसूस करेंगे। नई दिशा और सकारात्मकता आपके भीतर उभरेंगी। आपकी आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरी हुई यह ऊर्जा आपके मार्ग को रोशन करेगी। अपनी आशाओं को ऊंचा रखें, क्योंकि सितारे आपके पक्ष में हैं।

करियर: करियर में महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। बस आपको अपनी क्षमता पर विश्वास रखना होगा। जो आपको सफलता की दिशा में बढ़ने में मदद करेगा।
प्रेम: आपके रिश्ते में नई उम्मीदें और खुशियां आने की संभावना है। आप अपने साथी के साथ गहरे संवाद और भावनाओं को साझा करेंगे। जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप सिंगल हैं, तो अपने आसपास किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित कर सकते हैं, जो आपके विचारों और भावनाओं से मेल खाता हो।
स्वास्थ्य: यह समय मानसिक और शारीरिक रूप से पुनर्जीवित होने का है। आपके अंदर ऊर्जा बढ़ेगी। आप अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। ध्यान और योग से मानसिक शांति और शारीरिक फिटनेस को बनाए रखना आसान होगा।

लकी कलर – लकी रंग: नीला
लकी नंबर – लकी नंबर: 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की रुकावट दूर हो सकती है। युवाओं को करियर से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमान नवाजी में भी मस्ती भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। शॉपिंग या लेनदेन में ध्यान रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। रुकी हुई पेमेंट की वसूली आज संभव है। मार्केटिंग गतिविधियों को स्थगित रखें। मशीनरी या उपकरण खरीदने की योजना है, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से थकान होगी। ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में कुछ समय बीताएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

आपके प्रयास अब फलित होने जा रहे हैं। आप तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे। आपके सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। यह समय है जब आपको अपने फैसले तेजी से और सटीक तरीके से लेने होंगे। आज की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए बहुत अनुकूल होगी।

करियर: आपके कामकाजी जीवन में तेजी आएगी। अचानक नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर सक्रियता रखें। योजनाओं को जल्द अमल में लाने के लिए यह उपयुक्त समय है। अपने उद्देश्यों की दिशा में तेजी से काम करें।
प्रेम: प्रेम में आज स्थिति बहुत सकारात्मक रहेगी। आप और आपके साथी के बीच संचार का स्तर ऊंचा होगा। जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोग किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया है, तो यह समय सही होगा। नियमित व्यायाम और बेहतर खानपान से आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

लकी कलर – लकी रंग: कत्थई
लकी नंबर – लकी नंबर: 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य हो सकता है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
नेगेटिव- किसी योजना पर कार्य करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का दखल अपने परिवार पर न होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अधिक समय दें। फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल में कमी रह सकती है। बेहतर होगा समय के अनुसार अपने व्यवहार में उचित बदलाव करें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

प्रेम, सृजन और खुशी का अनुभव होगा। यह समय आपके लिए अपनी इच्छाओं को पूरा करने का है। आप अपने घर-परिवार में शांति और सामंजस्य रखने में सक्षम होंगे। आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको समर्थन मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। बड़ी धन राशि प्राप्त हो सकती है।

करियर: किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो वह सफल होगी। आपको कामकाज के अच्छे नतीजे मिलेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद मिल सकती है। जो आपकी उन्नति के लिए मददगार होंगे। धैर्य और संतुलन रखते हुए अपने करियर में प्रगति करेंगे।
प्रेम: प्रेम के मामले में यह समय सुखद रहेगा। आपके साथी के बीच स्नेह और समर्थन बढ़ेगा। सिंगल लोग नए रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं। यह संबंध भविष्य में बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से आप संतुलित स्थिति में रहेंगे। ध्यान और योग आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे। शरीर और मन दोनों की देखभाल पर ध्यान दें। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

लकी कलर – लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर – लकी नंबर: 3

विज्ञापन

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आप अपनी ऊर्जा और सूझबूझ से कोई लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यप्रणाली बेहतर होगी। मनचाही सफलता थकान भी महसूस नहीं होगी। विद्यार्थियों को काम्पिटिशन में सफलता मिलने की उत्तम संभावनाएं हैं।
नेगेटिव- चुनौती में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य से संबंधित कोई भी फैसला लेते समय घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें।
व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी सी बात को भी गंभीरता से लें। उसे बारीकी से समझने की आवश्यकता है। थोड़ी सी सूझबूझ और सावधानी आपको मन मुताबिक सफलता देगी। बिजनेस के कागज व्यवस्थित रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- माइग्रेन और सिरदर्द से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। भारी और तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

अपने कार्यों को लेकर दृढ़ निश्चय करेंगे। आप नेतृत्व के गुणों को और निखार पाएंगे। आपको अपने उद्देश्य के लिए एक मजबूत नजरिया रखना चाहिए। किसी भी चुनौती का सामना करते हुए खुद को एक मजबूत स्थिति में पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

करियर: करियर में आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर स्पष्टता मिलेगी। अपने कामों में पूरी तरह से सामर्थ्य और शक्ति से भरे होंगे। आपको अपनी नेतृत्व क्षमता को सामने लाना चाहिए। बड़ी योजना या प्रमोशन का अवसर मिल सकता है।
प्रेम: आपके साथी के बीच एक मजबूत रिश्ता बन सकता है। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील होंगे। सिंगल लोग किसी गंभीर रिश्ते के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। जो भविष्य में मजबूत और स्थिर हो सकता है।
स्वास्थ्य: आज अच्छा महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में संतुलन रहेगा। सेहत पर ध्यान देंगे। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हल हो सकती है। अपनी सेहत सुधारने की कोशिश करें। व्यायाम और अच्छा आहार अपने रूटीन में शामिल करें।

लकी कलर – लकी रंग: पिस्ता ग्रीन
लकी नंबर – लकी नंबर: 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर घबराने की बजाय डटकर सामना करने से अनुकूलता आएगी। अपने उसूलों के अनुसार कार्य करें। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव- अपनी दैनिक गतिविधियों को आसानी से करते जाएं। ज्यादा हासिल करने की चाहत नुकसान दे सकती है। फालतू विवादों में समय और ऊर्जा न लगाएं। दूसरों के मामलों में दखल न दें। न ही उलझें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहना होगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए लोन या उधार लेने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में अपने काम खुद ही करें। दूसरों की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल और कोशिशों से घर का वातावरण अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- गले और छाती में बदलते मौसम से कुछ इन्फेक्शन हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

समृद्धि, स्थिरता और पारिवारिक सुख मिलेगा। भौतिक संपत्ति और वित्तीय सुरक्षा बढ़ सकती है। आपके परिवार और नजदीकी रिश्तों में आनंद और संतुष्टि मिलेगी। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके परिवार के सदस्य या करीबी लोग आपके लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं। आपके प्रयासों और धैर्य का फल अब मिलने वाला है।

करियर: करियर के नजरिये से दिन शानदार रहेगा। आपके कामों में स्थिरता बढ़ेगी। आपको कोशिशों के कारण आर्थिक रूप से बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में लंबी अवधि के लिए लाभकारी योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। प्रमोशन या लाभ की संभावना भी है।
प्रेम: प्रेम जीवन में स्थिरता और संतोष रहेगा। आपका रिश्ता मजबूत और भरोसेमंद होगा। आपके साथी के साथ आपसी समझ और समर्थन में वृद्धि होगी। यह समय अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और उनके साथ सशक्त रिश्ते बनाने का है। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में स्थिरता लाए।
स्वास्थ्य: कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। सेहत के मामले में स्थिरता रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह दिन आपको सही आहार और व्यायाम की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

लकी कलर – लकी रंग: हरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 1

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,

Leave a Reply

You Missed