• Fri. Mar 13th, 2026

लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी के तत्वधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…..

ByPreeti Joshi

Jan 28, 2025
Spread the love

रायपुर, 28 जनवरी 2025

अमृत टुडे । लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी के तत्वधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संतोषी नगर, श्रद्धा नन्द आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर यातायात पुलिस रायपुर से प्रशिक्षक टी.के.भोई और आरक्षक सहदेव वर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी, जिससे वे सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा पर जोर दिया गया और बस चालकों के लिए टीचर्स को भी अवगत करते हुए निर्देश दिए गए।

Leave a Reply