• Sun. Mar 22nd, 2026

लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत डूंडा अशिकेश सैंडलिंग स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम…..

ByPreeti Joshi

Jan 28, 2025
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे । लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी के तत्वधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत डूंडा अशिकेश सैंडलिंग स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो कि एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर यातायात पुलिस रायपुर से प्रशिक्षक टी.के. भोई और आरक्षक सहदेव वर्मा ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी, जिससे वे सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा पर जोर दिया गया और बस चालकों के लिए टीचर्स को भी अवगत करते हुए निर्देश दिए गए।

संस्था के संस्थापक/संचालक संजीव यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार मनदीप सिंह ,जिला अध्यक्ष प्रीति जोशी ,एवं स्कूल की प्राचार्य श्वेता देवरकोंडा सहित समस्त शिक्षकगण एवं पालकगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply