चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए



मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- संबंधों को अच्छे तरीके से निभाने के कारण आप सबके चहेते बने रहेंगे। अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। आपको अपनी कोशिशों के बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुख मिल सकता है। कोई समस्या भी हल होगी।
नेगेटिव- पैसों का लेनदेन बेहद सावधानी से करें। मानसिक सुकून के लिए एकांत में समय बीताएं। नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवादित मामला और उलझ सकता है, इसलिए थोड़ा शांत रहें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों से मेलजोल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साझेदारी पर बातचीत होगी। काम का बोझ भी बढ़ने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। बाहरी लोगों का दखल न होने दें। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल रहेगा। मुलाकात भी हो सकती है।
स्वास्थ्य- थकान और बदन दर्द से परेशान हो सकते हैं। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3



टैरो राशिफल
मेष | Aries
कार्ड – Ace of Swords
खुद पर भरोसा रखें। आज काम करना आसान नहीं होगा। विरोधी अड़चनें पैदा कर सकते हैं। सही दिशा और कोशिश से आप सफल होंगे। धन हानि कि आशंका है। जिद्दी स्वभाव से बाहर निकलें। थोड़ी विनम्रता रखेंगे तो बिगड़ी बात बन जायेगी। कुछ गड़बड़ हो सकती है । भविष्य के लिए योजना बनाएं और अपने फैसलों पर भरोसा रखें। अपने विचारों और इच्छाओं को साफ तौर से जानने का दिन है ।
करियर: करियर में कुछ फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। आपको अपने हुनर पर भरोसा रखने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। धैर्य रखें। जल्दबाजी में फैसले न लें।
प्रेम: रिश्तों में धोखा हो सकता है। आपको ये तय करना होगा कि रिश्ते में आगे किस दिशा में जाना है। अपनी भावनाओं के बारे में साथी से खुले तौर पर बात करें। गलतफहमियां दूर होंगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। खुद को आराम दें। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार आपकी सेहत ठीक रखेगा।
लकी कलर – लकी रंग: वार्म व्हाइट
लकी नंबर – लकी नंबर: 1

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर बदलने या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो उससे संबंधित गतिविधि आगे बढ़ सकती है। इस समय निजी कामों को भी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल गई समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- किसी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। उससे समय और पैसे का नुकसान होगा। अजनबी लोगों पर भी भरोसा न करे। किसी मित्र या संबंधी के साथ अपने सामर्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। विस्तार संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक पल बीतेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से एलर्जी हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। खान-पान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल
वृष | Taurus
कार्ड – Ace of Swords
असमंजस्य में रहेंगे। किसी निर्णय पर पहुंचना कठिन होगा। थकान और आलस्य भी रहेगा। ससुराल से धन प्राप्ति सुखद अनुभव देगी। संतान से थोड़ी टेंशन हो सकती है। काम में एकाग्रता रहेगी। कोई भी काम करने से पहले मन की आवाज सुनें।
करियर: आज काम धीमा हो सकता है। बहुत अधिक दबाव या जिम्मेदारी महसूस नहीं होगी, लेकिन यह एक अच्छा अवसर है आराम करने और अगली योजना बनाने का। काम पर ध्यान केंद्रित रखें। भविष्य के लिए रणनीति बनाएं।
प्रेम: रिश्तों में शांति का माहौल रहेगा। किसी बात पर तनाव था, तो उसे सुलझाने का समय है। इस समय खुद को और अपने साथी को समय दें। जिससे आप दोनों एक-दूसरे से जुड़ सकें। सिंगल लोग आत्म-प्रेम और ध्यान में समय बिता सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। शरीर और मन को आराम की जरूरत है। इस समय खुद को रिचार्ज करने के लिए योग या मेडिटेशन की दिशा में कदम बढ़ाएं। गहरी नींद और हल्का भोजन आपकी ऊर्जा को फिर से लाने में मदद करेगा।
लकी कलर – लकी रंग: केसरिया
लकी नंबर – लकी नंबर: 3


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। जो कि फायदेमंद रहेंगे। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक कामों में समय बीतेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से आपके निजी काम बीच में अटक सकते हैं। बेहतर होगा अपने काम लोगों से बांट लें। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची न करें। इससे लोगों में जलन की भावना बढ़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी महत्वपूर्ण काम अपनी देखरेख में करवाएं। ऑफिस में किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का दबाव रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी तरह की गलतफहमी न होने दें। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही की वजह से पेट में दर्द व एसिडिटी रहेगी। देसी इलाज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
मिथुन | Gemini
कार्ड – Ace of Swords
काम के महत्व को समझेंगे। किसी भी गलती को माफ कर देंगे। आत्मिक शांति और संतुष्टि महसूस होगी। धन से जुड़े काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखेंगे तो उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। मेहनत ज्यादा होगी। जो भी काम करें, उसे पूरी मेहनत और धैर्य के साथ करें।
करियर: आपको कार्यक्षेत्र में गंभीर होने और ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रोजेक्ट या काम में पूरी तरह से ध्यान देंगे। इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मेहनत को प्राथमिकता दें। सफलता निश्चित रूप से आएगी।
प्रेम: रिश्तों में स्थिरता महसूस होगी। साथी से गहरी बातचीत होगी। भावनाओं की साझेदारी रास्ते को और मजबूत बना सकती है। सिंगल लोग पुराने संबंध को नई दृष्टि से सोच सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में संतुलित दिनचर्या का पालन करें। हल्का व्यायाम और उचित आहार आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएंगे। तनाव से बचने के लिए थोड़ा आराम और ध्यान करें।
लकी कलर – लकी रंग: हरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 4



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- थकान से राहत पाने के लिए दिनचर्या में सुधार करें। मन मुताबिक कामों में समय बीताएं। प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और संयम रखें। संबंध खराब होने से बचाएं। अनिर्णय की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी।
व्यवसाय- नौकरी में विशेष काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन भी मिलने की भी संभावना है। कारोबार में मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
लव- घर के सदस्य की उपलब्धि से उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित और संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3


टैरो राशिफल
कर्क | Cancer
कार्ड – Ace of Swords
बेवजह परेशानी हो सकती है। इच्छा शक्ति मजबूत होगी। काम बांट लें। अकेले काम न करें। संयम और अनुशासन दोनों की जरूरत पड़ेगी। काम की रूपरेखा बनाएं। आज विरोधियों का दिन है। आप विचलित हो सकते हैं। यह समय खुद को समझने का है। अपने भीतर की शक्ति को पहचानें और इसे अपने निर्णयों में शामिल करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। शांति और विवेक से कठिन परिस्थितियों से निकल सकते हैं। नेतृत्व की भूमिका में आप दूसरों के लिए आदर्श बन सकते हैं।
प्रेम: रिश्तों में गहराई और समझ बढ़ेगी। आप और आपका साथी एक दूसरे के विचारों और भावनाओं को समझेंगे। यह समय एक-दूसरे के प्रति समर्थन और सहानुभूति को साझा करने का है। सिंगल लोग किसी दोस्त के प्रति भावनाओं को नए तरीके से देख सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मानसिक शांति को प्राथमिकता दें। चिंता दूर करने के लिए योग का अभ्यास करें। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार फायदेमंद होगा।
लकी कलर – लकी रंग: ब्राउन
लकी नंबर – लकी नंबर: 5


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या से राहत महसूस करेंगे। शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। कोई विशेष प्रयोजन भी हल होने वाला है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कामों में लगाएं।
नेगेटिव- युवा अपने भविष्य संबंधी प्रोजेक्ट को लेकर जल्दबाजी न करें। फिलहाल कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई बुरी खबर मिल सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में दिन अच्छा रहेगा। इनकम के सोर्स बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कार्य स्टाफ की मदद से सुचारू रूप से व्यवस्थित हो जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम संभालना पड़ेगा। तनाव लेने की बजाय कार्य क्षमता बनाए रखें।
लव- पति-पत्नी में सामंजस्य की कमी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है। नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित दिनचर्या से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें। पानी ज्यादा पिएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
सिंह | Leo
कार्ड – Ace of Swords
साफ बात करें। खुश रहें। उत्साह और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा । मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन आशाओं के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। आध्यात्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ाएं। शांति मिलेगी। अनजाने में किसी को चोट नहीं पहुंचाएं। छोटे कदमों से सफलता की दिशा में बढ़ते रहें। नई शुरुआत में उत्साह और संकल्प बनाए रखें।
करियर: काम में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत होगी, ताकि अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। नए कौशल को सीखने से पेशेवर जीवन में सुधार हो सकता है।
प्रेम: रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। अपने साथी के साथ कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो अच्छा समय है। आप दोनों एक-दूसरे के विचारों को सम्मान देंगे। इससे आपके रिश्ते में और गहराई आएगी। सिंगल लोग खुद को समझने और प्यार को नए नजरिये से देखने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आपको दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है। हल्का व्यायाम आपके शरीर को बेहतर बनाएगा। मानसिक शांति के लिए प्रणायाम करें।
लकी कलर – लकी रंग: बादामी
लकी नंबर – लकी नंबर: 2



कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बड़े लोगों के मार्गदर्शन से अधूरे कामों में तेजी आएगी। रुका पैसा भी मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदने के लिए दिन शुभ है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- कोई भी काम करते समय सावधानी रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आत्म अवलोकन से अपनी इस कमी को भी दूर करने की कोशिश करें। कानूनी गतिविधियों में दखलअंदाजी से मान-हानि हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस का रुका काम फिर से शुरू हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। पूरी तरह कोशिश करते रहें। उपलब्धियों को हाथ से निकलने न दें। बिजनेस को लेकर लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है।
लव- व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से गला खराब और बुखार जैसा महसूस होगा। डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई दवाई न लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
कन्या | Virgo
कार्ड – Ace of Swords
मिलकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिणय संबंधों में विश्वास मजबूत हो सकता है। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा। प्रियजन के साथ सुखद लम्हे बिताएंगे। घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यह समय खुद को नई दिशा में व्यक्त करने का है।
करियर: आपके जीवन में रचनात्मकता बढ़ेगी। नए विचार और नजरिये आपके कामों में बदलाव ला सकते हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का समय है, लेकिन धैर्य रखें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
प्रेम: रिश्तों में रोमांटिक पल बढ़ेंगे। आपके साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आपके रिश्ते को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। सिंगल लोग खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो भावनात्मक रूप से उन्हें समझेगा।
स्वास्थ्य: मानसिक संतुलन महत्वपूर्ण होगा। मानसिक शांति और खुश रहने के लिए खुद को समय देंगे। नियमित ध्यान या आत्म-देखभाल से अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
लकी कलर – लकी रंग: ऑलिव ग्रीन
लकी नंबर – लकी नंबर: 7


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- सुखद समय है। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोगों की परवाह न करके खुद के कामों पर ध्यान दें। आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। रुका हुआ पैसा कलेक्ट करने के लिए समय अच्छा है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। विवाद हो सकता है। बेहतर होगा अपने कामों से ही मतलब रखें। फालतू गतिविधियों में ध्यान न दें। युवा अपने भविष्य की चिंता को लेकर परेशान हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में विस्तार संबंधी योजना बनाई है, तो उस पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं। अपने काम पूरे मन से करें।
लव- जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव संबंधों में मजबूती लाएगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन वाली जगह पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
तुला | Libra
कार्ड – Ace of Swords
सभी काम आपकी इच्छा अनुसार होंगे। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। विचारों को गोपनीय रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। समस्या से बचने के लिए लोन लेना पढ़ सकता है। हौसले बुलंद रखें। यह समय जश्न मनाने और अच्छे समय का आनंद लेने का है।
करियर: कार्यक्षेत्र में टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। समूह में सहयोग से सफलता की संभावना बढ़ेगी। आपकी मेहनत की तारीफ भी होगी।
प्रेम: रिश्तों में खुशी बढ़ेगी। साथी के साथ अच्छे पल साझा करने का समय है। यह समय एक-दूसरे के साथ समझ और समर्थन को महसूस करने का है। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। जिनके साथ वे सहज और खुश महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सकारात्मक रहेगा। अपनी दिनचर्या में थोड़ी सी और स्फूर्ति लाएं। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यायाम करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर – लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर – लकी नंबर: 6


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बड़े लोगों के सानिध्य में काम करने का मौका मिलेगा। जो बहुत सकारात्मक रहेगा। करीबी संबंधी के विवाह का प्रस्ताव आने से खुशी का माहौल रहेगा। कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं, लेकिन आप समाधान ढूंढ लेंगे।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ संपर्क न बढ़ाएं। अपने कामों में व्यस्त रहें। परिवार को लेकर मन में असुरक्षा की भावना आ सकती है। यह सिर्फ आपका वहम होगा। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में महत्वपूर्ण और कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ की मुलाकात से आपका बड़ा काम पूरा हो सकता है। ऑफिशियल यात्रा का प्लान भी बन सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें, तो अच्छा होगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी हो सकती है। ठंडा और बासी खाना खाने से परहेज करें। शांत रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल
वृश्चिक | Scorpio
कार्ड – Ace of Swords
आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। कोशिशों से सभी बाधाएं सुलझा लेंगे। थकान और सरदर्द रहेगा। वाणी पर नियंत्रण करना होगा। शारीरिक क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ेगा। खुद को रखें और योजनाओं को सही तरीके से लागू करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में कई कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। जो आपको थोड़ा दबाव महसूस करा सकती है। अपने कामों में संतुलन रखने और योजना से काम करके से समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। किसी साथी से मदद लेने में संकोच न करें।
प्रेम: रिश्तों में अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कठिनाई हो सकती है। अपनी समस्याओं या चिंताओं को साथी से साझा करेंगे, तो आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंगल लोग सोच-विचार में उलझ सकते हैं। सच्ची भावनाओं को समझने के बाद स्पष्ट फैसले लेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा और ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। मानसिक थकान और शारीरिक दबाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम करें।
लकी कलर – लकी रंग: लाल
लकी नंबर – लकी नंबर: 4



धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत मिलेगी। सामाजिक कामों से जुड़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य पर फोकस रहेंगे तो जीत मिलेगी। सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर काम आपके पक्ष में रहेगा।
नेगेटिव- कामकाज में कुछ रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। संतान की परेशानियों का समाधान करने में आपका सहयोग जरूरी है। किसी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से को शांत रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित कई तरह की संभावनाएं सामने आएंगी। पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर दें। युवाओं को करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी में किसी बात को लेकर अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। दोस्त और परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। अविवाहित लोगों को कोई प्रपोजल मिल सकता है।
स्वास्थ्य- किसी व्यक्तिगत चिंता की वजह से नींद न आने जैसी परेशानी होगी। योगा, मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल
धनु | Sagittarius
कार्ड – Ace of Swords
इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। नए व्यापार की शुरुआत होगी। दोस्तों के साथ मनोबल बढ़ेगा। सुख और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। किसी प्रकार कि सच्चाई उजागर होगी। जिससे आपको सही और गलत में अंतर महसूस होगा। जल्दबाजी से बचें। माता-पिता के मार्गदर्शन और सलाह से सफल होंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन शांत रहेगा। अपने उद्देश्य पर पुनर्विचार करेंगे। एकांत में काम करना आपके लिए प्रभावी हो सकता है। जल्दबाजी से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें।
प्रेम: रिश्तों में गहरे संवाद की आवश्यकता हो सकती है। आप और आपका साथी एक-दूसरे से अपनी भावनाओं और विचारों को खुले दिल से साझा करेंगे। सिंगल लोग आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देंगे। किसी रिश्ते में कदम रखने से पहले खुद को समझने का प्रयास करेंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। ध्यान और आत्ममंथन से शांति और ताजगी महसूस करेंगे। नियमित योग और प्राणायाम से शरीर और मन दोनों को राहत मिलेगी।
लकी कलर – लकी रंग: केसरिया
लकी नंबर – लकी नंबर: 9



मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी, लेकिन मेहनत भी ज्यादा होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। घर के परिवर्तन संबंधी योजना पर काम शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने की बजाय अपने कामों पर ही ध्यान दें। कामकाज के लिए होने वाली यात्राओं को टाल दें। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें, वरना कोई दंड भी भुगतना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में नए लोगों और नई पार्टियों के साथ डील करते समय सावधानी रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी बेहतर बनाने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से विवादित स्थिति बन सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए आराम करें। कमर दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल
मकर | Capricorn
कार्ड – Ace of Swords
दिन आपके लिए संभावनाओं से भरा रहेगा। भविष्य के नए अवसर मिल सकते हैं। बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। आपकी कोशिशों के परिणाम दिखाई देंगे। आपके पास अपनी दिशा स्पष्ट करने का समय होगा। आप जो भी योजना बना रहे हैं, उसे साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।
करियर: व्यवसायिक जीवन में आपको कुछ रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। आपने पहले कुछ योजनाएं बनाई थीं, तो अब उनका वास्तविक रूप में कार्यान्वयन शुरू हो सकता है। इस समय, आपको अपनी मेहनत का सही फल मिल सकता है। सफलता की ओर एक नया रास्ता खुल सकता है।
प्रेम: अपने साथी के साथ मिलकर नए लक्ष्य तय करेंगे। दोनों मिलकर अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए उपयुक्त हो।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक शांति की तलाश हो सकती है। हल्का व्यायाम और अच्छे से आराम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। ध्यान और योग से अपनी ऊर्जा दोबारा बढ़ा सकते हैं।
लकी कलर – लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 7

विज्ञापन


कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में समय अनुसार परिवर्तन लाना भी जरूरी है। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लें। इससे आप किसी नुकसान से बच जाएंगे। संतान की गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपसी तालमेल से सुलझाएं, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। पैसों का लेनदेन स्थगित रखें। आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। गैर कानूनी कामों में रुचि न लें। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तरह का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- खानपान का विशेष ख्याल रखना होगा। पेट से संबंधित समस्या आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर देगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल
कुंभ | Aquarius
कार्ड – Ace of Swords
परिस्थितियां गम्भीर होंगी। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके लिए दिन शुभ होगा। डरें नहीं निडरता से अपनी बात रखें। आपकी प्रशंसा होगी। इनकम बढ़ेगी। अपने मन की बात मानें। किसी भी भ्रम को सुलझाने में संकोच न करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय आपके सामने आ सकता है। आपकी सोच और तर्क शक्ति सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगी। कुछ नया सीखने का अवसर मिल सकता है। जो आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ाने में मदद करेगा।
प्रेम: रिश्तों में पुराने मुद्दे पर स्पष्टता आ सकती है। अपने साथी के साथ ईमानदारी से खुलकर बातचीत करें। सिंगल लोग अपने दिल की आवाज सुनकर किसी रिश्ते के बारे में निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। जिसे तुरंत सुलझाना जरूरी होगा। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी चिंता को दबाने के बजाय उससे निपटने की कोशिश करें।
लकी कलर – लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर – लकी नंबर: 9

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने काम योजना बनाकर करने की आवश्यकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आपको आगे बढ़ने का कोई रास्ता मिल सकता है।
नेगेटिव- गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी और अति उत्साह में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जिससे पारिवारिक सुख-शांति पर असर पड़ेगा। अपने लक्ष्य के पर पूरा ध्यान रखें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ाने की योजना पर काम हो सकता है। उस पर दोबारा विचार जरूर करें। व्यवस्था बनाए रखने में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी। आप बुद्धिमत्ता और विवेक से सभी परेशानियों को शांति से सुलझा लेंगे।
लव- पारिवारिक मनोरंजन के प्रोग्राम बनेंगे। किसी बच्चे के जन्म की खबर मिल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल
मीन | Pisces
कार्ड – Ace of Swords
मानसिक शांति मिलेगी। सब अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी इमेज में सुधार होगा। ऊर्जा और साहस बढ़ेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में विशेष स्थान मिल सकता है। ससुराल के सहयोग से नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आपकी स्पष्ट सोच और तेज निर्णय लेने की क्षमता आपको हर चुनौती से निपटने में मदद करेगी।
करियर: काम में आपको व्यवसायिक स्पष्टता और सूझ-बूझ की जरूरत होगी। आप बहुत सतर्क होकर किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार करेंगे। आपका करियर प्रगति करेगा। किसी अन्य व्यक्ति की सलाह लेकर आप सफलता की दिशा में बढ़ सकते हैं।
प्रेम: रिश्तों में भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की आवश्यकता हो सकती है। आपकी सोच और समझ से रिश्ते को नई दिशा मिल सकती है। सिंगल लोग अपने दिल की बातों को साफ तौर पर समझ पाएंगे। निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक स्थिति मजबूत होगी। तनाव से बचने के लिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम और ताजगी को महत्व दें।
लकी कलर – लकी रंग: बैंगनी
लकी नंबर – लकी नंबर: 3


अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें
विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें
अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए
https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc
अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….
*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….
https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455
*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..
https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,
