• Fri. Feb 6th, 2026
Spread the love

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आरोप पत्र वाले बयान पर महापौर ढेबर का तीखा प्रहार

रायपुर, 31 जनवरी 2025

अमृत टुडे। विगत दिनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कांफ्रेंस कर निकाय चुनावों में कांग्रेस के घोटालों का आरोप पत्र लेकर जनता के बीच जाने की बात कही थी।

रायपुर के महापौर और वर्तमान में भगवती चरण शुक्ल वार्ड से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी एजाज़ ढेबर ने उपमुख्यमंत्री की बातों का जवाब देते हुए तीखा प्रहार किया और कहा, ‘भाजपा सरकार को प्रदेश में 1 साल से भी अधिक का समय हो गया पर उनके पास गिनाने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है।

ना एक युवा को वो रोजगार दे पाए ना ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को संभाल पाए। घोटाले तो स्वयं उपमुख्यमंत्री के विभाग में उजागर हुआ है और इनके ठेकेदारों ने एक पत्रकार की नृशंस हत्या तक कर दी। अब ऐसे में क्या मुंह लेकर वो जनता के पास जाएंगे? स्वाभाविक है दूसरों पर आरोप और कीचड़ उछालने का ही काम करेंगे, जिसमें भाजपाई पारंगत हैं।’

बता दें प्रदेश में निकाय चुनाव चरम पर है ऐसे में दोनों पार्टी के नेता अपनी जोर आजमाइश में लगे हैं। एक ओर जहां महापौर ढेबर ने भगवती चरण शुक्ल वार्ड से अपना नामांकन भरा है वहीं उनकी धर्मपत्नी अर्जुमन ढेबर मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से मैदान में है।

Leave a Reply