• Wed. Feb 11th, 2026

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में ‘‘काउंटर टेरिरिस्ट इनसीडेंट रिसपॉन्स ट्रेनिंग फॉर फर्स्ट रिसपॉण्डर्स बॉय एन.एस.जी.’’ विषय पर जोन स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ…..

Spread the love

जबलपुर, 21 फरवरी 2025

अमृत टुडे । पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में ‘‘काउंटर टेरिरिस्ट इनसीडेंट रिसपॉन्स ट्रेनिंग फॉर फर्स्ट रिसपॉण्डर्स बॉय एन.एस.जी.’’ विषय पर जोन स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया शुभारंभ ।

दिनॉक 20-2-25 को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में गु्रप कमांडर, एन.एस.जी., क्षेत्रिय केन्द्र गांधीनगर अहमदाबाद गुजरात के तत्वाधान में ‘‘काउंटर टेरिरिस्ट इनसीडेंट रिसपॉन्स ट्रेनिंग फॉर फर्स्ट रिसपॉण्डर्स बॉय एन.एस.जी.’’ विषय पर जोन स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), तथा जबलपुर जोन एवं बालाघाट जोन के उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के अलवा बी.डी.डी.एस. जिला प्रशासन के प्रशानिक अधिकारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, आई.टी.बी.पी., एस.टी.एफ., वि.स.बल, के लगभग 125 अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को एन.एस.जी. टीम कमाण्डर कमल श्रीवास एवं सी.टी.जी. भोपाल के निरीक्षक पारितोष राव द्वारा पावर प्वाईट प्रोजेक्टर के माध्यम से पूर्व में घटित हुई आतंकवादी घटनाओं के सम्बंध में बताते हुये बताया गया कि फर्स्ट रिसपॉण्डर्स टीम के क्या कर्तव्य होते है, उनको किस तरह से रिस्पॉंस करना चाहिये, साथ ही यह भी बताया गया कि आतंकवादी गतिविधि एवं मूवमेंट को किस तरह से रोका एवं पकड़ा जा सकता है।

Leave a Reply