• Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुके कामों में तेजी लाने के लिए अच्छा दिन है। प्रॉपर्टी या लेनदेन संबंधी मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने की कोशिश करें। निश्चित आपको सफलता मिलेगी। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग ध्यान रखें आराम और मस्ती के मूड में रहेंगे। इस कारण काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। लापरवाही की वजह काम को स्थगित रखना ज्यादा उचित है। किसी मित्र के घर गेट-टुगेदर में कोई बहस जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी। समय रहते उनका हल भी मिल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। सरकारी मामलों में किसी भी ऑफिसर या कर्मचारी के साथ बहस में न उलझें। वरना कामों में रुकावट आ सकती हैं।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार देना भावनात्मक खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- आपकी लापरवाही से घुटनों व जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

आज कल्पनाशीलता और गहरी सोच का मेल रहेगा। नए अवसरों पर विचार करें, लेकिन जल्दबाजी न करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक ऊर्जा बढ़ेगी, जिससे नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आत्म विश्लेषण का समय है, खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। किसी की बातों से जल्दी प्रभावित न हों। अपनी सूझबूझ से निर्णय लें।

करियर: इंटरव्यू या मीटिंग में आत्मविश्वास से बोलें। सफलता मिलेगी। मार्केटिंग और मीडिया में काम करने वाले लोग नए आइडिया पर काम करें। नौकरीपेशा लोग साथ काम करने वालों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें।
प्रेम: रोमांटिक संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ किसी खास मुद्दे पर खुलकर बात करें। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। विवाह संबंधी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, खानपान पर नियंत्रण रखें। खुद को आराम दें। हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं वाले लोग सतर्क रहें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: सिल्वर
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज काम की अधिकता रहेगी। पूरे मन और ऊर्जा से उन्हें पूरे कर लेंगे। निश्चित आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को पहचानें। इससे आप अपने भविष्य संबंधी निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ संपर्क में न रहें। आपके मान-सम्मान पर आंच सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों की खुशी के लिए आप अपने बजट से ज्यादा खर्च कर देंगे। पछताना भी पड़ सकता है। किसी खास मित्र से लेनदेन को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। सिर्फ प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में पेपर वर्क करते समय बहुत ध्यान रखें। मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदा होगा। स्टाफ की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा। प्रेम प्रसंग में गलतफहमी से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो तो नियमित जांच करवाएं। अपनी दवाई लेने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

आज चतुराई और सतर्कता से काम लेना होगा। किसी की मीठी बातों में आकर फैसले न लें। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को साझा करने से बचें। किसी स्थिति को गहराई से समझने की जरूरत होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन धोखे से सावधान रहें। यात्रा में सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

करियर: कार्यस्थल पर राजनीति से बचें। कोई आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आईटी और डेटा सुरक्षा से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
प्रेम: पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है, खुलकर चर्चा करें। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक रूप से खुद को संभालें। विवाह में अविश्वास की भावना को हावी न होने दें।
स्वास्थ्य: मानसिक दबाव अधिक रहेगा। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। भारी भोजन से बचें। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: ग्रे
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद कुछ समय बड़े और अनुभवी लोगों के साथ जरूर बीताएं। आपको कई उत्तम जानकारियां हासिल होगी।
नेगेटिव- संपत्ति संबंधी गतिविधि बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। किसी तरह की उधारी या लेनदेन करते समय लापरवाही हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण काम संपन्न होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से करने की वजह से अधिकारियों के बीच सराहना होगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं को डेटिंग पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। त्वचा संबंधी समस्या रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

आज नई शुरुआत और सीखने का अवसर मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या योजना की नींव रख सकते हैं। धैर्य और समर्पण से आगे बढ़ें, जल्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। कोई पुराना अधूरा काम पूरा करने का समय आ गया है। लक्ष्य स्पष्ट रखें और मेहनत में कमी न करें। वित्तीय क्षेत्र, अकाउंटिंग और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

करियर: विद्यार्थियों के लिए सीखने का बेहतरीन दिन रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। नई स्किल सीखने की जरूरत होगी। जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट होने के योग हैं।
प्रेम: रिश्तों में समझ और धैर्य रखना जरूरी होगा। पार्टनर से गहरे मुद्दों पर बातचीत करें। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी रखें। जल्दबाजी में कोई वादा न करें।
स्वास्थ्य: दिमागी थकान महसूस हो सकती है। आराम को प्राथमिकता दें। विटामिन की कमी हो सकती है। खानपान पर ध्यान दें। अधिक मेहनत से बचें। त्वचा संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, पर्याप्त पानी पिएं।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। अपनी व्यक्तिगत काम पूरे करने का उचित समय है। दौड़भाग ज्यादा रहेगी। सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बीताने से आप अपने अंदर उचित परिवर्तन भी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय खराब न करें। अपने कार्यों पर फोकस करें। पड़ोसियों के साथ चल रहे विवादित बातों को बढ़ावा देने से बचना होगा। इस समय किसी भी लेनदेन संबंधी कामों में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- कोई उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में फोन या मीडिया के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो बहुत लाभदायक रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं उस पर और अधिक विचार-विमर्श करने की जरूरत है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें, वरना दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन न चलाएं। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

आज निर्णय लेने में दुविधा महसूस होगी। दो विकल्पों के बीच उलझन रहेगी। धैर्य से सोचें और जल्दबाजी न करें। मन में असमंजस रहेगा, लेकिन आत्मनिरीक्षण से सही राह मिलेगी। किसी पुराने मुद्दे पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और स्पष्टता से आगे बढ़ें।

करियर: किसी बड़ी जिम्मेदारी को लेकर संशय महसूस कर सकते हैं। आईटी, लॉ और एडमिन से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल जरूरी होगा। गलतफहमी बढ़ सकती है।
प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक उलझन होगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। सिंगल लोग फैसला लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। विवाह को लेकर परिवार का दबाव बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य: नींद की कमी महसूस हो सकती है, दिनचर्या में सुधार करें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक स्थिरता के लिए ध्यान और योग करें। थकावट और अनिर्णय की स्थिति में मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी होगा।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लेमन येलो
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। थोड़ी कोशिशों में ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसे सुलझाने के लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में अलगाव की स्थिति में आपकी मध्यस्थता समस्या को सुलझाने में मदद कर सकती है। इस समय आर्थिक स्थिति में परेशानियां आएगी। तनाव न लें। जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी इसलिए धैर्य रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की न सोचें। रिटेल से संबंधित कारोबार में कार्यभार कुछ हल्का रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

आज गति और साहस दोनों रहेंगे। किसी भी स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देंगे। नए अवसरों को पहचानें और तुरंत काम करें। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन आवेग में निर्णय न लें। बहस में धैर्य रखें। जल्दबाजी में कही गई बातें गलतफहमी बढ़ा सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मेहनत का सही समय है। बिजनेस में कोई जोखिम भरा निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी लें।

करियर: आईटी, मीडिया और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। तेजी से काम निपटाने की कोशिश करेंगे, लेकिन डेडलाइन के दबाव में रहेंगे। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें।
प्रेम: रिश्ते में स्पष्टता की जरूरत है। लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। जल्दबाजी में कोई वादा न करें। सिंगल लोग नए संबंधों में जल्दबाजी कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ छोटी यात्राओं का योग बन सकता है।
स्वास्थ्य: थकान और मांसपेशियों में तनाव महसूस कर सकते हैं। अत्यधिक कार्यभार मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। अनिद्रा और बेचैनी रह सकती है, नियमित रूप से ध्यान करें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: मैरून
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यह समय अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए बहुत अनुकूल है। पूरी तरह एकाग्र चित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका गारिमामय भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ परिवार और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान रखें। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सकारात्मक रहने से उत्तम सूझबूझ की स्थिति बनेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ विशेष परिवर्तन करने की भी आवश्यकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। ऑफिशियल कार्यों में अपना उचित योगदान रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी रहेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहेंगे। जिसका मुख्य कारण अत्यधिक तनाव व चिंता लेना भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

संपत्ति, परंपरा और परिवार का महत्व अधिक रहेगा। पूर्वजों से जुड़े किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक समृद्धि के संकेत मिलेंगे। पुराना निवेश फायदा दे सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। बड़े निर्णय लेने के लिए अच्छा दिन है। वित्तीय सलाहकारों और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी।

करियर: करियर में स्थायित्व मिलेगा। व्यापारियों के लिए नया अनुबंध लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स से सराहना मिलेगी। सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
प्रेम: प्रेम संबंधों में सुरक्षा और स्थिरता महसूस होगी। शादीशुदा लोगों के लिए परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए समय अनुकूल है। सिंगल लोग गहरे और दीर्घकालिक संबंध की ओर बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। तनाव कम होगा, जिससे नींद में सुधार आएगा। शारीरिक व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: कत्थई
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बदलते परिवेश की वजह से कुछ नीतियां आपने बनाई है, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बीमा और निवेश संबंधी कार्यों में पैसा लगाना उत्तम रहेगा। असमंजस की स्थिति बनने पर घबराने की बजाय मनन चिंतन करें। जल्दी ही आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को जग जाहिर न करें। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर उचित रूपरेखा बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। हालांकि सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। युवा व्यर्थ की मौजमस्ती में समय व्यर्थ न करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में असंतुलित खानपान लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

पुराने संघर्ष पीछे छूट रहे हैं। मन को शांति मिलेगी, लेकिन धैर्य रखना होगा। महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। जिसे अपनाने की जरूरत है। नई दिशा में आगे बढ़ने का समय है। किसी की सलाह मददगार साबित होगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। जिससे मानसिक ताजगी मिलेगी। किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने की राह मिलेगी। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, अनिश्चितता से घबराएं नहीं।

करियर: नौकरी में बदलाव का संकेत है। नई भूमिका मिल सकती है। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी। मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों को अच्छा मौका मिलेगा। नई तकनीक सीखने से करियर ग्रोथ होगी। अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करने का समय आ गया है। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। अकेले निर्णय लेने से बचें।
प्रेम: रिश्तों में पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। पार्टनर के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी। सिंगल लोगों को नए व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। शादीशुदा लोग परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। जो लोग ब्रेकअप से गुजर रहे हैं, उन्हें नए सिरे से शुरुआत करनी चाहिए। दूरियों के बावजूद प्यार में मजबूती रहेगी। धैर्य रखें। समय के साथ सब ठीक होगा।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा। भावनात्मक थकान महसूस हो सकती है। माइग्रेन या सिरदर्द हो सकता है। ज्यादा न सोचें। नींद की कमी हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए सही आहार लें। पीठ दर्द और जोड़ों की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ध्यान और योग से मानसिक स्थिरता रहेगी। हल्के व्यायाम से सेहत में सुधार होगा।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भाग्योदय वाला समय है। आपकी तरक्की का कोई द्वार खुल रहा है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। कुछ समय घर के वरिष्ठ लोगों के साथ भी बीताएं।
नेगेटिव- खुद को समय के अनुसार ढालना बहुत जरूरी है। आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय मेहनत अधिक जैसी स्थिति रहेगी। तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार होगा। अपने काम करने के जुनून को अधिक गति दें। इस समय फाइनेंस संबंधी कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा। बेहतरीन अनुभव मिलेंगे।
लव- परिवार के बीच किसी बात को लेकर अनबन रह सकती है। परिस्थितियों को आक्रोश की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- तनाव से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

अनुभव आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। धैर्य और सतर्कता की जरूरत होगी। सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी स्थिति में हार न मानें। सफलता करीब है। आत्मविश्वास और संयम से आगे बढ़ें। व्यापार में नुकसान से बचने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लें।

करियर: करियर में चुनौतियां रहेंगी। हार न मानें। प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। सेना, पुलिस, खेल से जुड़े लोगों के लिए खास समय रहेगा। ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। कोई साजिश हो सकती है।
प्रेम: प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी। पुराने विवाद सुलझाने की कोशिश करें। शादीशुदा लोग रिश्ते में संतुलन रखें। किसी पर अविश्वास न करें। अनबन हो सकती है। सिंगल लोग जल्दबाजी में निर्णय न लें। सच्चा प्यार थोड़ा समय ले सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। सिरदर्द, थकान और तनाव हो सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। पर्याप्त नींद लें और व्यायाम से शरीर को मजबूत बनाएं। मानसिक रूप से खुद को रिलैक्स करने के लिए ध्यान और योग अपनाएं।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लैवेंडर
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- महिलाओं के लिए बहुत अनुकूल दिन है। पारिवारिक और निजी गतिविधियों में सामंजस रखने में कामयाबी मिलेगी। नजदीकी व्यक्ति द्वारा बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक सदस्य के नकारात्मक स्वभाव से टेंशन बनी रहेगी। इस समय वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग मौजमस्ती और दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर के अपने करियर के साथ लापरवाही न करें।
व्यवसाय- कारोबार में कॉम्पिटीशन की स्थिति बनेगी। कुछ परेशानियां आ सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कामों में बेहतरीन ऑर्डर या डील होने की उम्मीद है। नौकरी के प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। मन मुताबिक स्थान परिवर्तन हो सकता है।
लव- पति-पत्नी बच्चों की किसी समस्याओं को गुस्से की वजह शांति से समझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और व्यस्त दिनचर्या से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। योगा और मेडिटेशन इसका बेहतरीन इलाज है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

संतुलन और धैर्य आपकी सबसे बड़ी शक्ति होगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। हर स्थिति को संयम से संभालें। सफलता मिलेगी। नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं, लेकिन सही समय का इंतजार करें। आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच आपकी प्रगति को गति देंगे। किसी भी प्रोजेक्ट में जल्दबाजी न करें, ठोस योजना बनाकर आगे बढ़ें। बिजनेस में साझेदारी से फायदा होगा, लेकिन वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें।

करियर: संतुलन रखना जरूरी है। मार्केटिंग, हेल्थकेयर, टीचिंग और कंसल्टिंग फील्ड के लोग अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्दी ही अच्छे मौके मिल सकते हैं।
प्रेम: जीवन में मधुरता रखें। रिश्तों में संवाद की कमी दूर करें। साथी की भावनाओं को समझें और धैर्य से व्यवहार करें। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता बनने के संकेत हैं। शादीशुदा जोड़ों को रिश्ते में सामंजस्य बनाने के लिए समझदारी दिखानी होगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। डिहाइड्रेशन हो सकता है। संतुलित आहार लें और पानी अधिक मात्रा में पिएं। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नारंगी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से वातावरण सुखद रहेगा। धार्मिक स्थल पर समय जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- मौजमस्ती में समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा किसी अनुभवी की मदद से मामले सुलझाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी देखरेख में काम निपटाने की कोशिश करें। कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। ऑफिशियल काम बिना दिक्कत के पूरे हो जाएंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर लापरवाही बिल्कुल न करें। तुरंत अच्छे डॉक्टर से इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

सृजनात्मकता और समृद्धि आपका साथ देंगी। हर कार्य में स्थिरता और धैर्य रखें। आपकी कोशिशों का फल जल्द मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। आत्मविश्वास और धैर्य से आगे बढ़ें। बिजनेस में नई रणनीति अपनाने से लाभ होगा। मैनेजमेंट और नेतृत्व क्षमता दिखाने का सही समय है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

करियर: करियर में उन्नति के संकेत हैं। फैशन, आर्ट, डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट और हेल्थकेयर से जुड़े लोगों के लिए विशेष अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
प्रेम: जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। रिश्तों में ऊर्जा का संचार होगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। रिश्तों में संतुलन रखें। एक-दूसरे की भावनाओं को महत्व दें।
स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन, माइग्रेन और वजन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पौष्टिक आहार लें। पर्याप्त नींद लें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के संपर्क में रहें। योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। बालों की देखभाल पर ध्यान दें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए दिलचस्पी वाले कामों में समय बिताएं। धार्मिक और आध्यात्मिक लोगों के साथ समय बीताने से मानसिक सुकून मिलेगा। पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या दूर होगी।
नेगेटिव- कानूनी नियमों का गंभीरता से पालन करें। वाहन सावधानी से चलाएं। रिश्तेदारी से संबंधित अस्त व्यस्त मामले पहले की तरह ही रहेंगे, इसलिए धैर्य रखना उचित है। शेयर बाजार और तेजी-मंदी के कामों में ज्यादा पैसा इन्वेस्ट न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी की स्थिति रहेगी। किसी तरह का रिस्क न लें। नुकसान होने की आशंका है। व्यवस्था बनाए रखने में कुछ चुनौतियां रहेंगी। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक स्थान पर ट्रांसफर होने की खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आपसी सहयोग से उनको निपटा लें। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रभाव की वजह से एलर्जी या खांसी-जुखाम की दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

अस्पष्टता और भ्रम की स्थिति रहेगी। निर्णय लेने में सतर्क रहें। किसी पर विश्वास न करें। आत्मचिंतन के लिए समय निकालें। अधूरी योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा, उसे नजरअंदाज न करें। गहरे विचारों में खोने से बचें।

करियर: मीडिया, मनोरंजन, मनोविज्ञान और रिसर्च फील्ड के लोग नए अवसर तलाश करें। नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वकील, डॉक्टर और लेखकों को नई संभावनाएं मिलेंगी। इंटरव्यू या मीटिंग में आत्मविश्वास रखें।
प्रेम: पुराने मुद्दों को दोबारा उठाने से बचें। अविवाहित लोगों को सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। भावनात्मक अस्थिरता दूर करने के लिए संवाद आवश्यक है। किसी के मीठे शब्दों में न आएं।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। चिंता और डर से बचने के लिए ध्यान और मेडिटेशन करें। त्वचा और एलर्जी संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अधिक पानी पिएं और डाइट संतुलित रखें। खुद को नेगेटिव एनर्जी से दूर रखें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: पीच
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज परिस्थितियां मनचाहे परिणाम देने वाली है। अपने कार्य करने की शैली और व्यवस्था में उचित परिवर्तन करने की कोशिश करें। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याएं आपकी सकारात्मक और संतुलित कार्यप्रणाली से काफी हद तक सुलझ जाएंगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें लापरवाही से लेनदेन करते समय नुकसान हो सकता है। इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें। दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान न देकर अपने कामों के प्रति एकाग्र रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी काम को बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। कुछ चुनौतियां रहेंगी। प्रतिस्पर्धा संबंधी मामलों में भी बहुत परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने डिपार्टमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण अधिकार मिलने से कार्य भार अधिक रहेगा।
लव- जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग आप पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी के कारण डायजेशन कमजोर हो सकता है। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

मजबूत इरादे और आत्मविश्वास आपकी ताकत बनेंगे। नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी राय को महत्व देंगे। जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी। पुराने अटके काम पूरे होंगे। खुद पर भरोसा रखें। अपनी सीमाएं पहचानें और अति आत्मविश्वास से बचें। खुद का व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो सही समय हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए शुभ संकेत हैं।

करियर: बड़े अवसर मिल सकते हैं। मैनेजमेंट, मार्केटिंग, राजनीति और बिजनेस से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। प्रमोशन या नई नौकरी के संकेत हैं। अपना नेटवर्क मजबूत करें। टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
प्रेम: भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। पार्टनर को पर्याप्त समय देना जरूरी होगा। अहंकार से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। नए रिश्तों की शुरुआत सोच-समझकर करें। विवाह की योजना बना रहे लोगों के लिए शुभ समय है। प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य: जोश और ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अधिक काम करने से थकान महसूस हो सकती है। पीठ और कंधों में तनाव रहेगा। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। व्यायाम और योग दिनचर्या में शामिल करें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: ऑफ व्हाइट
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,

Leave a Reply