• Fri. Feb 6th, 2026

पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 : सुखदेव केवट ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का किया नाम रोशन…..

ByPreeti Joshi

Feb 26, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #करमापटपर बागबाहरा खुर्द, #खबरछत्तीसगढ़, #खेल प्रतिभा, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप, #पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स, #फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, #महासमुंद, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

महासमुंद के तीन खिलाड़ियों का पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

रायपुर, 26 फरवरी 2025

अमृत टुडे। दुबई में 6 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में महासमुंद जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

सुखदेव केवट ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। इससे पहले, 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई (17-20 फरवरी) में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भी अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुके है।


इस प्रतियोगिता में महासमुंद के दो अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराईनिखिल यादव ने 1500 मीटर दौड़ में 7वाँ स्थान और 500 मीटर दौड़ में 6वाँ स्थान प्राप्त किया जबकि लक्की यादव (टी-11 कैटेगरी, बालक वर्ग) ने 1500 मीटर दौड़ में 8वाँ स्थान और 400 मीटर दौड़ में 6वाँ स्थान हासिल किया। महासमुंद जिले के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सुखदेव  केंवट और उनके साथियों की इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।


महासमुंद जिले के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंहगें, जिला सीईओ एस. आलोक और उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष निरंजन साहू, प्राचार्य रश्मि साहू और वार्डन लक्ष्मीप्रिया साहू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply