• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

रायपुर, 26 फरवरी 2025

अमृत टुडे। (1) रेसुब पोस्ट रायपुर एवं मंडल टास्क टीम:– दिनांक 23.02.2025 को वरि.मं.सु.आ./रेसुब/रायपुर के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे पोस्ट प्रभारी रायपुर के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम, आरपीएफ पोस्ट रायपुर व जीआरपी रायपुर के द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 05 दुर्ग छोर के पास गस्त एवं चेकिंग के दौरान समय 11.30 बजे 01 आदतन बदमाश पॉकेटमार को संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर जीआरपी थाना रायपुर ले जाकर पूछताछ करने पर बताया कि, वह यात्रियों के मोबाइल/पर्स/बैग चोरी करने के इरादे से रायपुर रेलवे स्टेशन में आया था और स्टेशन में यात्रियों के बीच उपद्रव कर रहा था कि, पकड़ा गया। नाम व पता पूछने पर इंद्रजीत तांडी, पिता अभिमन्यु तांडी, उम्र 20 साल, निवासी रामनगर, गली नंबर 05, केसरी पाइप दुकान के पास, उड़िया बस्ती, थाना गुढियारी, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध जीआरपी रायपुर द्वारा ईस्तगासा क्रमांक 22/2025 धारा 170,126,135(3) बी.एन.एस.एस. दिनांक 23.02.2025 दर्ज कर माननीय एसडीएम न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

(2) रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं मंडल टास्क टीम:- दिनांक 26.03.2024 को एक यात्री नाम मिन्हाल मेहंदी, पिता मुन्तविर मेहंदी, उम्र 37 साल, साकिन आजादनगर, ड्रागन पैलेस कामठी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) जो गाड़ी संख्या 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के जनरल कोच में रायपुर से ईतवारी जाने के ट्रेन में चढ़ते समय उसके जेब में रखे एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसकी शिकायत पर जीआरपी इतवारी में शून्य में 29/24 धारा 379 आईपीसी दर्ज कर जीआरपी रायपुर को ट्रांसफर किया गया, जिस पर जीआरपी थाना रायपुर में अपराध क्र.72/24 धारा 379 आईपीसी दिनांक 18/05/24 को मामला पंजीबद्ध किया गया था।

दिनांक 23.02.25 को वरि.मं.सु.आ./रेसुब/रायपुर के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पोस्ट प्रभारी रायपुर के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम, आरपीएफ पोस्ट रायपुर व जीआरपी रायपुर के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर 01 व्यक्ति को मोबाइल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करते हुये रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नं 05 दुर्ग छोर के पास समय 11.30 बजे घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से एक मोबाइल रीयलमी कंपनी, मॉडल नार्जा 60, ग्रीन रंग का कीमत 12,500/- को जप्त किया गया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता प्रीतम साहू, पिता पोषण साहू, उम्र 28 साल, निवासी चंगोराभाठा, झंडा चौक, शिव मंदिर के सामने, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर (छ.ग.) का रहने वाला बताया तथा पूछताछ करने पर बताया कि, एक वर्ष पहले रायपुर रेलवे स्टेशन में गाड़ी में चढ़ते समय एक यात्री का पेंट के जेब से निकाल कर मोबाइल चोरी किया था। फोन का कंपनी और आईएमईआई नंबर मिलान करने पर सही पाया गया। तब आरोपी को जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

You Missed