• Wed. Mar 25th, 2026

सिरगिटटी पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राज्य मार्ग में चाकू के दम पर लूट के आरोपियो को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता…..

Spread the love

’’ मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरो से मिली बडी सफलता
’’ घटना मे प्रयुक्त आटो एवं एक बटनदार चाकू एवं नगदी रकम 200 रुपये जप्त
’’ नाम आरोपी – 01 विजय कुमार पाटले पिता स्व0 रेशम लाल पाटले उम्र 40 साल निवासी यदुनंदन नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0
02 जुबेर खान पिता जलील खान उम्र 36 साल निवासी तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0

बिलासपुर ,26 फरवरी 2025

अमृत टुडे। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चंद्र प्रकाश चौहान के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.01.2025 को रात्रि में अपने जीजा के घर जयराम नगर से वापस मोटर सायकल से अपने घर ग्राम कडार जा रहा था, कि रात्रि 09.30 बजे सिलपहरी ओव्हरब्रिज के आगे तालाब के पास पहुंचा था कि अज्ञात लुटेरे मेरे मोटर सायकल के सामने आकर गाली गलौच करते खडे हो गये, तथा वे लोग मुझे चाकू दिखाकर धमकाते हुए मेरे पर्स में रखे एटीएम कार्ड ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड आधार कार्ड एवं नगदी 1200 रूपये जुमला कीमती 9200 रूपये को लूट कर सिलपहरी की ओर भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया तथा लूट के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी रजनीश सिंह द्वारा टीम गठित कर संदिग्धो से बारिकी से पुछताछ कर तथा मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरो को बारिकी से खंगाला गया

सीसीटीव्ही कैमरो की सहायता से संदेही विजय कुमार एवं जुबेर खान से पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया थाना सिरगिटटी पुलिस टीम द्वारा लूट की नगदी रकम 200 रूपये एवं एक नग घटना घटित करने में उपयोग किया गया आटो एवं घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू को जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है जिनके आपराधिक रिकॉर्ड को सम्मिलित कर एवम आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 जोड़ कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Leave a Reply