• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। सिर्फ समय अनुसार अपने कार्य प्रणाली तथा स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कुछ समय नेचर के साथ भी जरूर बताएं, इससे सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- आपकी आदत से दूसरों को दिक्कत हो सकती है। उसे छुपाने के बजाय बदलने की कोशिश करें। कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कला, फैशन, मनोरंजन आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी में फाइल या पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात यादगार पलों में शामिल होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम बदलाव की वजह से सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। संयमित खानपान रखें तथा वर्तमान वातावरण से भी अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन जोश से भरा रहेगा। परिवार में उत्साह रहेगा, लेकिन किसी बात पर असहमति हो सकती है। बच्चों की कामयाबी से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। नौकरीपेशा लोग नई जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त रहेंगे। गृहिणियों के लिए व्यस्त दिन रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। अचानक विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

करियर: नौकरी में जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन जुनून के साथ आगे बढ़ेंगे। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को मौके मिल सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखने से सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
प्रेम: रिश्तों में उत्साह रहेगा, लेकिन अधीरता से बचें। सिंगल लोगों के लिए सुहानी मुलाकात होने की संभावना है। प्रेमी से अचानक मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में पार्टनर के लिए संवेदनशील रहने की जरूरत होगी। वादे करने से पहले सोच-विचार करें।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। अधिक भागदौड़ से थकान महसूस होगी। मानसिक रूप से बेचैनी रह सकती है, ध्यान और योग से राहत मिलेगी।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लाल
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों की राय और मार्गदर्शन को सर्वोपरि रखें। कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है, तो आज का कोई हल निकल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रहेगा। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन या उधारी करने से परहेज रखें। इस समय मानसिक शांति रखना जरूरी है। घर के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर रहेंगे। अधिकारियों तथा सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके व्यवसाय में फायदेमंद साबित होगा। आपको अच्छे ऑर्डर और एग्रीमेंट प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में अनचाहा कार्य मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवाओं की किसी अपोजिट जेंडर वालों से बातचीत से खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। घरेलू देसी इलाज से आप स्वस्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

उदारता भरा दिन रहेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करके मानसिक शांति मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। गृहिणियों को सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कर्ज से राहत मिल सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रेजेंटेशन के लिए प्रशंसा मिलेगी। सहकर्मियों की मदद से कामों में तेजी आएगी। मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है।
प्रेम: रिश्तों में सहयोग की भावना मजबूत होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोग खास व्यक्ति को पसंद कर सकते हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रिश्तों से जुड़ी यादें मन में उथल-पुथल कर सकती हैं।
स्वास्थ्य: खानपान की अनियमितता से पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मधुमेह के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। अत्यधिक कार्यभार से नींद की कमी हो सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने के प्रयास सफल रहेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे।
नेगेटिव- निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें वरना मान-हानि होने की आशंका है। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूल खर्ची से बचने के लिए और नियमित दिनचर्या और धैर्य रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत का मनोनुकूल परिणाम मिलने वाला है। अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने के बजाएं खुद ही करने की जरूरत रहेगी। स्टाफ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। कोई यात्रा का प्लान है तो पहले उससे संबंधित उचित जानकारी जरूर हासिल करें।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर रखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। पानी अधिक पिएं। सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन आपकी शक्ति को मजबूत करेगा। परिवार में आपका नजरिया निर्णायक रहेगा। महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी राय की सराहना होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार में नीतिगत बदलाव से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर-परिवार में कोई अहम चर्चा हो सकती है। रिश्तेदारों से विचार-विमर्श के बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

करियर: लीडरशिप से उच्च पद पर पहुंचने के मौके मिलेंगे। आईटी और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ विचार-विमर्श से सही निर्णय लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार बढ़ने की संभावना है।
प्रेम: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों को खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। रिश्तों में ठहराव आ सकता है, लेकिन समझदारी से इसे दूर किया जा सकता है।
स्वास्थ्य: अत्यधिक मानसिक तनाव नींद पर असर हो सकता है, शरीर में जकड़न या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। नियमित व्यायाम करें और खानपान में अनुशासन बनाए रखें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नीला
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या का हल निकालने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव और डिसिप्लिन लाने की कोशिश करेंगे। उसका आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी।
नेगेटिव- सामाजिक या राजनीतिक संबंधी गतिविधियों में मान-सम्मान और रुतबे का ध्यान रखेंगे। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की स्थिति बन रही है। कोई भी दिक्कत होने पर शुभचिंतकों से विचार-विमर्श करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कामकाज सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से तनाव रह सकता है। ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यवस्था और कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को न उपजने दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

घर में नया मेहमान आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को नए सौदे करने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में नई परिस्थितियां बन सकती हैं। किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव दिखेगा। अचानक पुराना विषय दोबारा उठ सकता है। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। बुजुर्गों की देखभाल में अधिक समय देना पड़ेगा। घर में जरूरी बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी रखें। वित्तीय रूप से दिन सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अनावश्यक खर्चा बढ़ सकता है।

करियर: मीडिया से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को ज्ञान का विस्तार करने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग नई योजनाएं बनाएं।
प्रेम: किसी मित्र के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। विवाहित जोड़ों के बीच मधुरता रहेगी। गलतफहमियों को बातचीत से सुलझाएं। प्रेम में खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें।
स्वास्थ्य: अपच या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। थकान महसूस हो सकती है। शरीर को आराम दें। पानी की मात्रा बढ़ाएं, डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या से बचने के लिए ध्यान और योग अपनाएं।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: गुलाबी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनभर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। विशिष्ट लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होगा और किसी खास नतीजे पर भी पहुंचेंगे। जरूरतमंद की मदद करना आपको आत्मिक खुशी देगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक मामलों को ही अहमियत दें। दूसरों के काम में दखल न दें। ना ही बिन मांगे सलाह दें। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढे। इससे मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- कुछ समय से चल रही व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। फाइनेंस संबंधी हर काम गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही में नुकसान होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
लव- घर में सामंजस्य रखना जरूरी है। आपसी वार्तालाप से किसी भी समस्या का समाधान निकालें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखें। मान-हानि हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही बिल्कुल न करें। खानपान विशेष रूप से व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस हो सकता है। दो पक्षों में मतभेद हो सकते हैं। संतान से जुड़ा निर्णय लेना कठिन लगेगा। बुजुर्गों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। घर के किसी मामले में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों से बातचीत में स्पष्टता रखें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा। व्यापार में बड़ा निर्णय टालना सही रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी उलझन में रह सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है। बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

करियर: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कंसल्टिंग क्षेत्र में काम करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। टेक्नोलॉजी और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
प्रेम: अविवाहित लोगों के रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और पारदर्शिता जरूरी होगी।
स्वास्थ्य: शरीर में अधिक ऊर्जा महसूस होगी, लेकिन अतिरिक्त काम के कारण थकान हो सकती है। व्यायाम और योग से शरीर को संतुलित रखें। पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का और पौष्टिक भोजन लें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नारंगी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खास लोगों के साथ मुलाकात होगी। नई जानकारियां हासिल होंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। संवाद में उलझने के बजाय सुलझाने की कोशिश करें।
नेगेटिव- किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा अपनी बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लें। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाना जरूरी है। आलस के हावी होने से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था ठीक रहेगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी का उचित सहयोग बना रहेगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पेट में दर्द तथा एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

आज निर्णय लेने में दुविधा महसूस हो सकती है। परिवार में किसी मुद्दे पर दो विचार सामने आ सकते हैं। जिससे हल्की असहमति रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर विचार होगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। व्यवसायी किसी बड़े सौदे को लेकर असमंजस में रह सकते हैं घर का माहौल थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।

करियर: मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में काम करने वालों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग महत्वपूर्ण विषय पर अध्ययन करेंगे।
प्रेम: रिश्ते में भावनात्मक उलझनें रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें। पुराना मतभेद है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव अधिक महसूस हो सकता है, हल्के व्यायाम करें। खान-पान पर ध्यान दें, वरना एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। मेडिटेशन और प्राणायाम से मानसिक संतुलन रखें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: हल्का नीला
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर या करियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो फैसला आपके हक में आ सकता है। आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को अधिक मजबूत करने में रहेगा। इससे संबंधित योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- सरकारी कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दें। सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों से दूरी रखें। कुछ कामों में अनचाही वजह से रुकावट आ सकती है। किसी गलत इंसान से अपयश मिलने की आशंका है।
व्यवसाय- नौकरी में बदलाव संबंधी ऑफर मिल सकता है। कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। अपने काम को गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार होगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपसी सामंजस्य भरपूर रहेगा। अपोजिट जेंडर वालों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- यूरिन इंफेक्शन या सूजन से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने में विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन मेहनत और समर्पण का रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। जिम्मेदारियों को लेकर दबाव हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई या करियर को लेकर चर्चा होगी। आर्थिक रूप से संतुलन रखना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापार में नई संभावनाएं दिखेंगी, लेकिन धैर्य से निर्णय लें। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार से जुड़ी चिंता उभर सकती है।

करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा, लेकिन धैर्य रखना होगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नई योजनाएं मिल सकती हैं।
प्रेम: रिश्तों में गहराई लाने के लिए अधिक समय देना होगा। प्रेमी जोड़ों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। विवाहित जोड़ों को घर की जिम्मेदारियों में तालमेल बनाना होगा।
स्वास्थ्य: आज शारीरिक थकान अधिक महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से कुछ चिंता बनी रह सकती है, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। नियमित दिनचर्या अपनाएं और जल का सेवन अधिक करें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: भूरा
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में अनुकूलता रहेगी। कुछ समय समाज सेवी संस्था या धार्मिक स्थल पर जरूर दें। आपको आत्मिक शांति मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। रुके काम बन सकते हैं। उन पर ध्यान रखें।
नेगेटिव- दूसरों से अपनी तुलना करने की बजाय व्यक्तित्व को और अधिक निखारने में ध्यान दें। बैठे-बैठाए किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बच्चों की समस्या को नजदीकी व्यक्ति के साथ शेयर करने से विचार-विमर्श द्वारा उचित समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। कोई भी काम खुद निपटाने की कोशिश करें। इस समय नई जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होंगी। कार्य में गति आएगी।
लव- घर और व्यवसाय में उचित सामंजस्य रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी। शाम को खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। तुरंत इलाज करवाएं। खुद के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन बदलाव का हो सकता है। पारिवारिक माहौल में सुधार होगा। पुराने विवाद का समाधान मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर की सूचना मिल सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। जिससे वातावरण आनंदित रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय रहेगा। मीडिया और लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
प्रेम: रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। जिससे प्यार और गहरा होगा। पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। विवाहित जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहना होगा। छोटी बातों को लेकर विवाद न करें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव से बचें। अधिक सोचने की आदत से नुकसान हो सकता है। है। खानपान में संतुलन रखें। मेडिटेशन से लाभ मिलेगा। मौसम में बदलाव का असर महसूस हो सकता है। हाइड्रेट रहें और हल्का व्यायाम करें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: नीला
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। इससे आपका मनोबल और अधिक दृढ़ होगा। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने काम में कोशिश करते रहें। 
नेगेटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेने से पहले कागज जरूर चेक कर लें। विद्यार्थी घूमने-फिरने और दोस्तों के साथ समय बीताने में समय बर्बाद न करें। निजी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। चिंता न करें। आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। हर काम गंभीरता से करें। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर कार्य प्रणाली के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल से पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखें। इस समय किसी प्रकार के इन्फेक्शन या सूजन आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

आप हर स्थिति का अच्छे से सामना करेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन समझदारी से सुलझाने में सफल होंगे। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। रुके काम पूरे होने की संभावना है।

करियर: प्रोफेशनल लाइफ में कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग टारगेट हासिल करने के लिए अधिक प्रयास करें।
प्रेम: रिश्तों में संतुलन बनाना जरूरी होगा। किसी छोटी बात पर तकरार हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझें और बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे को समय देना होगा, व्यस्तता रिश्ते में दूरी ला सकती है। सिंगल लोग अपने पुराने प्रेमी से जुड़ सकते हैं
स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण नींद की कमी महसूस होगी। मांसपेशियों में खिंचाव या शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: मरून
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव-  संतान पक्ष की कोई उपलब्धि आपकी खुशी का कारण बनेगी। आप अपने प्रयासों से प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। नई शुरुआत के लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर गुस्से पर काबू रखें। सहज रहें। कोई भूमि संबंधी विवाद चल रहा है, तो शुभचिंतकों की सलाह को नजर अंदाज बिल्कुल ना करें। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय अप्रत्याशित फायदा होने के योग हैं। वर्तमान में चल रहे कामों में क्वालिटी पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में बदलने के लिए मंजूरी मिलेगी।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा। पौष्टिक आहार भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

परिवार में कोई पुरानी बात फिर से सामने आ सकती है। जिसे सुलझाने की जरूरत होगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता हल हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह अनदेखी न करें, वे आपकी राह आसान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों को अतीत की घटनाओं से प्रेरणा मिलेगी।

करियर: आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप कुशलता से सब संभाल लेंगे। मैनेजमेंट और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों को किसी नए कार्य में शामिल किया जा सकता है।
प्रेम: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, जिससे भावनाएं जागृत होंगी। कुछ लोग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं।
स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द में हल्का सुधार दिखेगा, लेकिन नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। खाने-पीने में संतुलन बनाए रखें, एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: ग्रे
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत से आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है। अपने काम पर ध्यान दें। अज्ञात विद्याओं में आपकी रुचि जागेगी। मानसिक सुकून के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों और मेडिटेशन की मदद लेना उत्तम रहेगा।
नेगेटिव- पुश्तैनी जायदाद से संबंधित कामों में देरी हो सकती है। काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभालें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव करना होगा। संपर्कों का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। फाइनेंस और कंसल्टेंसी से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। मीडिया और मार्केटिंग गतिविधियों को अधिक समझने में समय लगाएं।
लव- परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। घर के सदस्य की उपलब्धि को लेकर सभी सदस्य में प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। वर्तमान बदलते मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अधूरे काम पूरे होने से राहत महसूस होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

करियर: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। कोई सरकारी काम अटका था, तो आज हल हो सकता है। इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन शुभ है, सफलता मिल सकती हैं।
प्रेम: आपसी समझ मजबूत होगी। पार्टनर को सरप्राइज मिल सकता है। जिससे दिल खुश होगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के बीच रोमांस बढ़ेगा। साथ में समय बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि कोई रिश्ते में दुविधा है, तो आज उसका हल मिल सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा, लेकिन अत्यधिक चिंता से बचें। रक्तचाप संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: फिरोजी
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यह समय अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है। इससे आप अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी पड़ोसी के साथ बिगड़े हुए संबंधों को मधुर करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आ सकती हैं। खर्चों पर काबू पाना होगा। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के काम बहुत सावधानी से करें। नुकसान होने की आशंका है। विदेश संबंधी योजना बन रही है, तो कुछ समय और इंतजार करना होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में लेनदेन करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास ना करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। नौकरी में मैनेजमेंट बेहतर रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित और व्यवस्थित रहेगी। प्रेम संबंध सुखद और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वित्तीय मामलों में सतर्कता रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में अस्थिरता महसूस हो सकती है, सोच-समझकर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा। धैर्य रखें। पुराने मित्र से मदद मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास बनाए रखें, धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। धैर्य और समझदारी से काम लें।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे तनाव बढ़ सकता है। बेरोजगारों को उम्मीद के मुताबिक अवसर नहीं मिल सकते पर प्रयास जारी रखें।
प्रेम: जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। बातचीत से हल निकालें। प्रेम संबंधों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। धैर्य रखें। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी मामलों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी या एलर्जी हो सकती है। मानसिक थकावट महसूस होगी। नियमित रूप से मेडिटेशन करें। कमजोरी और ऊर्जा की कमी रहेगी। आहार संतुलित रखें।

लकी कलर – भाग्यशाली रंग: लैवेंडर
लकी नंबर – भाग्यशाली अंक: 5

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,

Leave a Reply

You Missed