रायपुर / अमृत टुडे / संजीवनी वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता उदय भान सिंह चौहान एवं अध्यक्ष सुषमा पटनायक प्रकाश इंडस्ट्री के जनरल मैनेजर कमल जैन( द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात विधिवत मंत्रोपचार आचार्य धनलक्ष्मी दुबे , द्वारा पर्यावरण प्रेमी अरुणलता तथा टीम मेंबर द्वारा सभी बुजुर्गों को टीका पुष्प अक्षत आरती एवं माला पहना कर सभी बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
तत्पश्चात नारी शक्ति का भी विधिवत पूजा अर्चना करके उन्हें भी माल्यार्पण किया गया।

अपने उद्बोधन में उदयभान सिंह चौहान जी ने महिला शब्द की बहुत अच्छे से व्याख्या म….से … मां….. हि…..से …हिम्मत
ला….से….. लाड प्यार
करने वाली जननी , उदय फाउंडेशन अध्यक्ष सुषमा पटनायक जी ने अपने उद्बोधन संकल्प लेते हुए कहा कि आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं हमसे जो बन सकेगा करेंगे आगे भी यहां आएंगे और कुछ पल आपके साथ बिताएंगे, ये सुनकर सभी बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी आ गई। आज उन्हें देखकर लगा कि वो कितने अकेले हैं, हम इस बात को क्यों नहीं समझ पा रहे हैं।

हमसे उन्हें कुछ नहीं चाहिए कुछ पल उनके साथ बैठने वाला चाहिए जिसे वो अपने दिल की बात कह सके,हमारे साथ उन्होंने अपनी बात शेयर की उनकी बातें सुनकर हम सभी कुछ पल के लिए द्रवित हो गए थे ,मैने भी जाने अनजाने मुझसे जो गलती हुई होगी उसके लिए मन ही मन माफी मांगी और भगवान से प्रार्थना की मै हमेशा समाज में सत्कर्म करूं इसी के साथ मैने भगवान को धन्यवाद देते हुए उन्हें एक भजन सुनाया मुझे तूने दा ता बहुत कुछ दिया है तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है भजन में वो खो गए, हमारे साथ कुछ लोगों ने गाना गाए एक ने राही मनवा दुःख की चिंता गाना सुनाया , हमारे टीम मेंबर धनलक्ष्मी ने भी बहुत ही प्यार भजन गाया, कमल जैन ने उनके चेहरे में खुशी लाने के लिए शायरी सुनाई ।

इसके साथ ही संजीवनी वृद्धाश्रम में जितने लोग भी इनकी देखभाल कर रहें हैं,रसोइया,सफाई कर्मी, इंचार्ज जितने लोग भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कर रहें हैं उन सभी को शॉल , फल, बिस्किट, और गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया गया।
आज का ये पल उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन के लिए अविस्मरणीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बन गया।
मै अपनी पूरी टीम को बहुत बहुत शुभकामनाएं देती हूं,वो हर पल मेरे साथ है उन सभी की वजह से हम कोई भी कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
अंत में इंचार्ज लीला जैन ने हमें आज के सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया।

