• Thu. Mar 13th, 2025

Amrit Today

खबर हमारी, आपकी आवाज......

 राशिफल

ByAmrit Today

Mar 12, 2025 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #Aquarius, #Aries, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #Cancer, #Capricorn, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Gemini, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #Leo, #Libra, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Pisces, #Regional, #Sagittarius, #Scorpio, #Taurus, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #Virgo, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र, #कन्या, #करियर, #कर्क, #कार्ड, #कुंभ, #खबरछत्तीसगढ़, #चंद्र राशि, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #टैरो राशिफल, #धनु, #नेगेटिव, #न्यूज, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पॉजिटिव, #भाग्यशाली अंक, #भाग्यशाली रंग, #मकर, #मिथुन, #मीन, #मेष, #राशिफल, #लकी कलर, #लकी नंबर, #लव, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वृश्चिक, #वृष, #व्यवसाय, #सिंह, #सिंह Breaking news, #स्वास्थ्य, #हिंदीछत्तीसगढ़, #हेल्थAquarius

चंद्र राशि के अनुसार अपनी राशि चुनिए

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत भागदौड़ रहेगी, लेकिन सभी काम व्यवस्थित करने में आपको आनंद आएगा। भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपके इमोशनल स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी योजनाओं पर भली-भांति विचार कर लें। युवा ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में सफलता के लिए मेहनत और कोशिश करनी होगी। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन जैसे बिजनेस में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। विदेश संबंधी व्यवसाय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी और परिवार का आपके प्रति अच्छा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

टैरो राशिफल

मेष | Aries

कार्ड – Ace of Swords

दिन में अचानक बदलाव आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में चुप रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक जोखिम सोच-समझकर लें। उनसे बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव के योग हैं। आपको कोई योजना बदलनी पड़ सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। करीबी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें। समझदारी से काम लेना लाभकारी रहेगा।

करियर: नौकरी और बिजनेस में अचानक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोजेक्ट में बदलाव हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दबाव भरा दिन हो सकता है। सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
प्रेम: पार्टनर के साथ मतभेद से बचें। अविवाहितों को कोई अनपेक्षित प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में अपनापन रखना जरूरी होगा। अचानक किसी पूर्व साथी से मुलाकात संभव है। संचार की कमी से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। चक्कर या थकान महसूस हो सकती है। व्यायाम और ध्यान से राहत मिलेगी। हार्मोनल असंतुलन महसूस हो सकता है। अधिक पानी पीना फायदेमंद रहेगा।

लकी कलर – लकी रंग: पीला
लकी नंबर – लकी नंबर: 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। बातचीत के माध्यम से आज कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका है, तो उसको हल करने का उचित समय है। मानसिक सुकून के लिए खास मित्रों से मेल-मुलाकात करना सुखद रहेगा।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों से डील करते समय समझदारी और सावधानी बरतनी जरूरी है इसलिए जल्दबाजी न करें। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। दूरदराज की पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। यह संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोग और तालमेल की भावना रहेगी। जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। युवा वर्ग भी डेटिंग का आनंद लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा टेंशन लेने से आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक करते रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

वृष | Taurus

कार्ड – Ace of Swords

घर में सुखद माहौल रहेगा। आपसी मेल-जोल बढ़ेगा। किसी विशेष अवसर का आनंद मिल सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। धन संबंधी मामले संतोषजनक रहेंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत होगी। महत्वपूर्ण विषय पर परिवार में चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। मानसिक शांति रहेगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। नई योजना में अच्छी प्रगति होगी। साथ काम करने वालों की मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिल सकता है। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
प्रेम: पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। विवाह संबंधी चर्चाएं सफल हो सकती हैं। अविवाहित लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी खास बात पर गहराई से बात सकती है।
स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। शारीरिक थकान कम महसूस होगी। पुराने दर्द में राहत मिलेगी। पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा।

लकी कलर – लकी रंग: पिंक
लकी नंबर – लकी नंबर: 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प भी लेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद और अनुभव से बहुत सीखने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर काबू रखें क्योंकि इस वजह से आपके कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक नजरिया रखें। संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कार्यों में खर्चा अधिक होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत काम होने से कुछ व्यवस्था बनाना मुश्किल होगा। निर्णय लेने में भी कुछ असहज महसूस करेंगे। बेहतर होगा कोई भी काम करने से पहले घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से अनबन चल रही है तो उसका समाधान मिल जाएगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी अपोजिट जेंडर वाले के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। इससे शारीरिक कार्य क्षमता में कमी आएगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

मिथुन | Gemini

कार्ड – Ace of Swords

परिवार और कामकाज में अच्छा माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। निवेश से जुड़ा फायदा मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। धन लाभ होगा। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नया अवसर मिल सकता है। खास व्यक्ति से सुखद बातचीत होगी। नए सामान की खरीदारी संभव है। आत्मविश्वास बना रहेगा।

करियर: नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इनोवेटिव आइडियाज सफलता दिलाएंगे। इंटरव्यू में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
प्रेम: नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। अविवाहितों के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नींद की कमी से बेचैनी हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए व्यायाम करें।

लकी कलर – लकी रंग: नीला
लकी नंबर – लकी नंबर: 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति रहेगी। सभी कार्यों को योजना बनाकर करें। सफलता मिलनी तय है। किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर विचार होगा। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। किसी धर्मस्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर दखल न दें तो ही उचित है। इससे आपका नुकसान हो सकता है। नकारात्मक परिस्थिति को बहुत ही आसानी से और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से से समस्या बढ़ सकती हैं। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में परिवर्तन करने का मन न बनाएं। कोई निर्णय भी न लें। चल रहे कामों पर ही ध्यान दें। किसी प्रभावशाली पार्टी से बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी।
लव- परिवार के साथ समय बिताने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य- चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

टैरो राशिफल

कर्क | Cancer

कार्ड – Ace of Swords

शांति का वातावरण रहेगा। किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फैसला कर सकते हैं। अचानक धन खर्च होने की आशंका है। किसी कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से संवाद सीमित रहेगा। व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी नई जिम्मेदारी का बोझ महसूस हो सकता है। धैर्य रखना लाभदायक रहेगा। आत्मचिंतन का समय रहेगा।

करियर: काम में ठहराव महसूस हो सकता है। जरूरी फैसले लेने में देरी हो सकती है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले पुनर्विचार करें। कार्यस्थल पर तनाव महसूस हो सकता है। जल्दबाजी न करें। धीमी गति से सफलता संभव होगी।
प्रेम: रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ संवाद की कमी रह सकती है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक असंतुलन हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रस्ताव मिलने में देरी हो सकती है। अविश्वास की भावना रिश्ते में तनाव ला सकती है। शांत रहकर स्थिति को समझने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है। पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर असंतुलित रह सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, खानपान सुधारें। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

लकी कलर – लकी रंग: सफेद
लकी नंबर – लकी नंबर: 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। अच्छी जानकारियां मिलने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देना आपके महत्व को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपने व्यक्तिगत योजनाएं शेयर ना करें। ना ही किसी तरह की बहस में उलझें। कानूनी कार्यवाही होने की स्थिति बन सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा स्वयं ही सभी निर्णय लें। व्यवसायिक स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। नौकरी में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण सामान्य हो जाएगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

टैरो राशिफल

सिंह | Leo

कार्ड – Ace of Swords

किसी योजना पर चर्चा हो सकती है। शुभचिंतक की सलाह महत्वपूर्ण होगी। आपके निकट के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में नए काम की शुरुआत हो सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा।

करियर: नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है। साझेदारी को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट पर विचार करने का समय है। अधिकारियों से संपर्क मजबूत होगा। कार्यस्थल पर नए दायित्व मिल सकते हैं।
प्रेम: रिश्ते में नए आयाम खुल सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं। शादीशुदा लोग रिश्ते में सामंजस्य रखें। सिंगल लोग किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। छोटी गलतफहमियों को बढ़ने न दें।
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द और तनाव महसूस हो सकता है। नींद पूरी न होने से शरीर थका हुआ लगेगा। मानसिक रूप से संतुलन रखना जरूरी होगा। एक्सरसाइज और ध्यान से ऊर्जा रहेगी। पुरानी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। हाइड्रेशन का ध्यान रखें।

लकी कलर – लकी रंग: नारंगी
लकी नंबर – लकी नंबर: 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिन भर मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु उसके परिणाम भी सुखद होंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। जिससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग का अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहना सफलता देगा।
नेगेटिव- कोई मित्र आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। दूसरों पर भरोसा न करके अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। युवाओं को किसी विशेष कार्य के परिणाम हासिल करने में प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार करने के लिए और अधिक मनन, चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत व कार्य क्षमता में कमी न आने दें। व्यवसाय बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन लें। नौकरी में रुचि अनुसार काम न मिलने से मन परेशान हो सकता है।
लव- पारिवारिक सुख-शांति रखने के लिए आपके प्रयास कारगर रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा होने की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

कन्या | Virgo

कार्ड – Ace of Swords

परिवार में सामंजस्य रहेगा। सबके साथ अच्छा समय बीतेगा। घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। महत्वपूर्ण चर्चा घर के माहौल को प्रभावित कर सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन असमंजस में रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सतर्कता आवश्यक है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद का हल निकल सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। बॉस से तारीफ मिलेगी। टीम वर्क में सफलता मिलेगी।
प्रेम: रिश्ते में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गलतफहमियों को दूर करने का सही समय है। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में समझदारी रखें। प्रेम में गहराई महसूस होगी।
स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन से परेशानी हो सकती है। शुगर से जुड़े लोग विशेष ध्यान रखें। नींद की कमी से दिनभर थकान रहेगी। गैस्ट्रिक समस्या से बचने के लिए खान-पान में सुधार करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी।

लकी कलर – लकी रंग: हरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई रुका काम बन जाने से पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम पाने की बेहतर संभावना है।
नेगेटिव- मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान न रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा किसी तरह के विवाद में न पड़ें और अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें।
व्यवसाय- कारोबार के सिलसिले में बहुत भागदौड़ रहेगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से उपलब्धियां मिल सकती हैं। इनके परिणाम आपको धीमी गति से मिलेंगे। कर्मचारी या साथी से कहासुनी होने की आशंका है।
लव- घर के बुजुर्गों का अनुशासन और देखरेख घर की व्यवस्था को उचित रखेगा। लव अफेयर्स के मामले में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य- पैर दर्द और नसों के खिंचाव की समस्या परेशान करेगी। एक्सरसाइज, योगा के लिए भी समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

टैरो राशिफल

तुला | Libra

कार्ड – Ace of Swords

किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। पुरानी यादें मन को व्याकुल कर सकती हैं। किसी सदस्य की सेहत को लेकर बेचैनी हो सकती है। घरेलू फैसलों में उलझन महसूस होगी। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में कोई नई चुनौती सामने आ सकती है। योजनाओं को सावधानी से लागू करें। करीबी रिश्तों में बातचीत की कमी महसूस होगी। दिन की शुरुआत बोझिल लग सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर: कार्यस्थल पर असमंजस की स्थिति बन सकती है। सहयोगियों से उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं मिलेगा। अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर मानसिक दबाव रहेगा। समय मैनेजमेंट में कठिनाई महसूस हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कागजी कार्यवाही में देरी हो सकती है।
प्रेम: पार्टनर की किसी बात से मन परेशान हो सकता है। अनदेखी करने से मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेमी के व्यवहार में बदलाव महसूस होगा। शादीशुदा जीवन में धैर्य से काम लें। संबंधों में पारदर्शिता रखना आवश्यक होगा। मन में अनिश्चितता रह सकती है।
स्वास्थ्य: अनिद्रा से दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है। अत्यधिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक बेचैनी रह सकती है। अत्यधिक विचार करने से रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

लकी कलर – लकी रंग: पर्पल
लकी नंबर – लकी नंबर: 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। उनके साथ समय व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। बड़े लोगों के अनुभवों को जरूर लें। रुका हुआ खास काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। सोच-समझकर धैर्य से चीजें अच्छी तरह व्यवस्थित होंगी। फालतू झंझट में न पड़ें। आपका लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। इस समय अतिरिक्त आय का कोई स्रोत बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी कर लें। व्यवसायिक निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें।
लव- घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम, बुखार से शारीरिक कमजोरी रहेगी। खान-पान में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

टैरो राशिफल

वृश्चिक | Scorpio

कार्ड – Ace of Swords

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अनपेक्षित खर्च से बचें। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। घरेलू मामलों में निष्पक्ष निर्णय लेना आवश्यक होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। घर में अनुशासन बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आत्मनिर्णय की क्षमता मजबूत होगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। सहकर्मियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। नई तकनीक अपनाने की जरूरत पड़ेगी।
प्रेम: प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत होगी। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में तालमेल बैठाने की जरूरत होगी। एक-दूसरे की बातों को नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है। रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए विश्वास रखना जरूरी होगा। पार्टनर से जुड़ा कोई राज सामने आ सकता है।
स्वास्थ्य: गले में खराश या आवाज में भारीपन आ सकता है। खानपान में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। अधिक तनाव से बचने की कोशिश करें। आराम को प्राथमिकता दें।

लकी कलर – लकी रंग: सी ग्रीन
लकी नंबर – लकी नंबर: 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज अपने सपनों को साकार करने के लिए अनुकूल समय है। कोशिशों के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। सुकून मिलने से खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों में खुद को व्यस्त रखें। दूसरों के मामले में न उलझें। वार्तालाप करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग करने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मतभेद होने से पुलिस थाने जाने की भी नौबत आ सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। कई सोर्स से आर्थिक लाभ होगा। कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार करें। एक गलत फैसला आपके फायदे को नुकसान में बदल सकता है। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है।
लव- परिवार के बीच उचित संबंध रहने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गेस्ट्रिक चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

धनु | Sagittarius

कार्ड – Ace of Swords

सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस रह सकता है। बुजुर्गों की सलाह से समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। नए निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें। व्यापारियों को पैसों के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। किसी करीबी इंसान से मुलाकात होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी, अंत में राहत महसूस होगी।

करियर: कार्यक्षेत्र में एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। मल्टीटास्किंग क्षमता का परीक्षण होगा। नई जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। साथ काम करने वालों से सामंजस्य बनाए रखना होगा। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
प्रेम: रिश्तों में संतुलन रखना जरूरी होगा। साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। गलतफहमियों को बातचीत से हल किया जा सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में पारदर्शिता लानी होगी। भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। अत्यधिक काम के दबाव से तनाव बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। भरपूर नींद लेना आवश्यक होगा। हाइड्रेशन पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम से शरीर को सक्रिय रखें।

लकी कलर – लकी रंग: हरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने का मन बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आनाजाना लगा रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता देगा।
नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में योगदान जरूर दें। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता से दोस्तों और संबंधियों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। आलस की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। लेनदेन के मामलों में कुछ रुकावट रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में योजना बनाकर अपने कामों को अंजाम दें। बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। निश्चित उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी न करें। ऑफिस से संबंधित महत्वपूर्ण पेपर कम्प्लीट रखें।
लव- गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा, इसलिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

टैरो राशिफल

मकर | Capricorn

कार्ड – Ace of Swords

परिजनों की जरूरतों को समझना जरूरी होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन रखें। व्यापारियों को ग्राहक की अपेक्षाओं पर ध्यान देना होगा। धन के लेन-देन में सतर्कता रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मिक शांति के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मन को सुकून मिलेगा।

करियर: प्रोफेशनल लाइफ में धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लीडरशिप रोल में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।
प्रेम: प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार प्रेमपूर्ण रहेगा। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में आत्मीयता बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने से रिश्ता और गहरा होगा।
स्वास्थ्य: शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए सही आहार लें। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए हल्का भोजन करें। दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना लाभदायक होगा।

लकी कलर – लकी रंग: लैवेंडर
लकी नंबर – लकी नंबर: 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या व्यस्त रहने के बावजूद घर-परिवार की सुख-सुविधाएं और देखरेख के लिए समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी रूपरेखा बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं पर काम करें। सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो समय रहते सुलझाना बहुत जरूरी है। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। धैर्य और संयम से काम लें। वाहन खरीदने का विचार है, तो उसे टालना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कामकाज में लापरवाही न करें। बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों का उच्चाधिकारियों के साथ बहस में पड़ना नुकसानदायक रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। डायबिटिक व्यक्ति दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

कुंभ | Aquarius

कार्ड – Ace of Swords

परिवार में स्नेह और आपसी सहयोग बढ़ेगा। घर में किसी बड़े निर्णय पर चर्चा हो सकती है। संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। कोई निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में नई रणनीतियां लाभ दिलाएंगी। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई नई सूचना मिल सकती है। घरेलू संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ सकते हैं। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।

करियर: प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अनुकूल समय है।
प्रेम: रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों को परिवार से समर्थन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। रिश्ते को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अधिक काम से थकान महसूस हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। हड्डियों की कमजोरी महसूस हो सकती है, कैल्शियम युक्त आहार लें। भरपूर नींद लें और खुद को आराम देने का समय निकालें।

लकी कलर – लकी रंग: गहरा भूरा
लकी नंबर – लकी नंबर: 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करें। फिर उस पर कार्य करें। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। घर में बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। रुके काम पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- आवश्यकता से अधिक किसी पर निर्भर रहना आपको कमजोर बना सकता है। यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। इसमें समय खराब होने के अलावा तनाव भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री का फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी दोस्त की मदद से अटका हुआ प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। आंतरिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। विदेश से संबंधित व्यवसाय में नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए कोई भी डील करते समय सावधान रहना होगा।
लव- शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। बड़े लोगों की मदद और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।
स्वास्थ्य- तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। गैस और कब्ज की दिक्कत से राहत के लिए खानपान संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

टैरो राशिफल

मीन | Pisces

कार्ड – Ace of Swords

परिवार में विचारों का टकराव हो सकता है। घर में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा। धन संबंधित मामलों में सतर्कता आवश्यक है। निवेश से जुड़ा कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यापार में अनावश्यक जोखिम से बचें। किसी पुराने मित्र से मतभेद हो सकता है। सामाजिक छवि को लेकर सावधानी रखें। अनियोजित खर्च परेशानी बढ़ा सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र में गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखने की कोशिश करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। निर्णय लेने में धैर्य रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
प्रेम: प्रेम संबंधों में असुरक्षा की भावना हो सकती है। किसी पूर्व साथी से मुलाकात संभव है। वैवाहिक जीवन में बेवजह के विवाद से बचें। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। रिश्तों में धैर्य और समझदारी जरूरी होगी।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जंक फूड से दूरी रखें। स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। थकान और कमजोरी बनी रह सकती है। अधिक भागदौड़ से शरीर में दर्द महसूस हो सकता है।

लकी कलर – लकी रंग: काला
लकी नंबर – लकी नंबर: 2

अपने सुझाव देने हेतु….. amrittoday.in@gmail.com संपर्क करें

विज्ञापन हेतु संपर्क करें…..*amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें

अमृत टुडे की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ने के इच्छुक हो तो इस लिंक पर क्लिक कीजिए


https://www.instagram.com/invites/contact/?i=ige58pbf7xid&utm_content=ukginbc

अपने जिले की संवाददाता एवं मार्केटिंग कार्य करने के लिए amrittoday.in@gmail.com पर सम्पर्क करें….

*अमृत टुडे के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें….

https://chat.whatsapp.com/E9nNxr5JxLGFRolyQTa455

*यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब एवं लाइक करने के लिए क्लिक करे…..

https://www.youtube.com/@AmritToday

Aquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, करियर, कर्क, कार्ड, कुंभ, चंद्र राशि, टैरो राशिफल, धनु, नेगेटिव, न्यूज, पॉजिटिव, भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, लकी कलर, लकी नंबर, लव, वृश्चिक, वृष, व्यवसाय, सिंह, स्वास्थ्य, हेल्थAquarius, Aries, Breaking, Breaking news, Cancer, Capricorn, Exclusive, Gemini, Leo, Libra, News, Pisces, Regional, Sagittarius, Scorpio, Taurus, Today breaking news, Virgo, अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, कन्या, कर्क, कुंभ, टैरो राशिफल, धनु, न्यूज, मकर, मिथुन, मीन, मेष, राशिफल, वृश्चिक, वृष, सिंह Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in,@AmritToday,अमृत टुडे ,ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र ,Breaking news, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarh breaking news, chhattisgarh news,
chhattisgarh hindi news, chhattisgarh news, chhattisgarh latest hindi news,Amrittoday,
chhattisgarh latest news, chhattisgarh news, chhattisgarh news,
chhattisgarh news in hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today,
chhattisgarhi news, hindi news, latest news, news, today news,
NEWS,Exclusive, News, Today breaking news,अभी-अभी, आज की ताजा खबर, इंडिया न्यूज़, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज़,Amrittoday,amrittoday.in
छत्तीसगढ़ न्यूज, हिंदीछत्तीसगढ़, न्यूजछत्तीसगढ़, खबरछत्तीसगढ़, लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, CHHATTISGARH NEWS, HINDICHHATTISGARH,
NEWSCHHATTISGARH ,LATEST NEWS,CHHATTISGARH NEWS ,UPDATE,अमृत टुडे,
NEWS,TODAY’S LATEST, NEWSHINDI ,NEWSINDIA, NEWSKHABRON,@AmritToday,
KA SILSILATODAY’S, BREAKING ,NEWSTODAY’S ,BIG NEWSMID, DAY NEWS,HINDI NEWS,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close