फागोत्सव में गुलाल से सुखी होली खेल दिया “जल बचाव” का संदेश…
श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी प्रांगन में होली के उपलक्ष में “फागोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। फागोत्सव में यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने होली के बॉलीवुड मिक्स जैसे, “ रंग बरसे भीगे चुनर.., बलम पिचकारी..” गानों में नृत्य एवं एंजॉय किया।

होली मिलन समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्री गणेश की पूजा कर उन्हें गुलाल अर्पित कर किया गया और यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति अनंतश्री विभूषित रविशंकर जी महाराज की मानशिक उपस्थति को अनुभूत करते हुए फागोत्सव का आगाज़ किया गया।

उत्सव में मंचासीन यूनिवर्सिटी के प्रति-कुलाधिपति एस.एस बजाज, कुलपति प्रो. एस. के सिंह और कुलसचिव डॉ.सौरभ कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा की रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में इन्द्रधनुष में समाहित सात रंगों के तरह आपके जीवन में शिक्षा से समबन्धित आनेक उपलब्धियों के साथ आप सब हमेसा रंगमय रहे।

फागोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के पश्चात सभी विद्यार्थियों ने एक-दुसरे को सूखा गुलाल लगा कर जल बचाव का सन्देश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन यूनिवर्सिटी के भौतिक विभाग के डॉ.सागर साहू द्वारा बहुत ही रंगीले अंदाज़ में किया गया।

