• Fri. Mar 27th, 2026

दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा-36गढ़ में बेरोजगारों को खून से चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री से रोजगार की मांग करनी पड़ रही…..

Spread the love

रायपुर, 21 मार्च 2025

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ में b.Ed सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है और अब इसे लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का भी बयान सामने आया है। दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों को खून से चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री से रोजगार की मांग करनी पड़ रही है।

सरकार ने विधानसभा सत्र में 20000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन इन शिक्षकों को रोजगार कब मिलेगा। वही 22 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार बिहार दिवस मनाने जा रही है। इसे लेकर भी दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के प्रभारी बिहार से हैं, इसलिए सरकार चापलूसी करने का काम कर रही है। उन्होंने पूछा क्या 1 नवंबर को भी बिहार में भी छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा?

Leave a Reply