• Thu. Feb 5th, 2026

विश्व जल दिवस पर पानी बचाने का लिया संकल्प…..

Spread the love

रायपुर, 23 मार्च 2025

अमृत टुडे। विश्व जल दिवस पर पानी बचाने का लिया संकल्प पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन की छात्र छात्रों द्वारा शपथ ली गयी.जल ही जीवन का आधार है और इसे बचाने के लिए सभी को जिम्मेदार होना जरुरी है |

जल संरक्षण के विषय में बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. व्ही के अग्रवाल ने कहा की आज के पहली आवश्यकता जल संरक्षण है और जल संरक्षण के लिए हर किसी को जागरूक रहना चाहिए बे मौसम में आये बदलाव ने जल की कमी की बढ़ा दिया है ऐसे में हर किसी को पानी का सदुपयोग सीखना होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा की जलसंरक्षण के महत्व को हमे जानें होगा और छोटी छोटी तरकीबें कर हम कैसे पानी को हम बचा सकते है यह लोगो को बताना होगा। रोजाना के कामों में हम कितना ही जल बहा कर जल की बर्बादी की जाती है यदि थोड़ा उपाय किया जाए तो गर्मी में होने वाली समस्या से बचा जा सकता है |

गर्मी में होने वाली समस्या के उपाय में छात्रों को बताय की पानी का उपयोग काम करे रेन हार्वेस्टिंग जैसी युक्ति अपनाये अधिक से अधिक पौधों को लगाए और पर्यावरण के प्रति समर्पित रहे। पानी के सही उपयोग पर विचार करते हुए महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ अमित अग्रवाल ने बताया की जल संरक्षण का शपथ हमे जीवन भर के लिए लेना चाहिए और इसका मपालन ईमानदारी से किया जाना चाहिए।

आज यदि पानी का सदुपयोग समझेंगे तो आने वाले कल के लिए पानी बचा पाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के डायरेक्टर सर डॉक्टर वी के अग्रवाल सर,प्राचार्य डॉक्टर युलेन्द्र कुमार राजपूत सर आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ डोली पांडे, कंप्यूटर साइंस से प्रोफेसर विकास शर्मा सर वह अन्य शिक्षक उपस्थित रहे l कार्यक्रम की संयोजक प्रो दीपिका अवधिया और सहयोगी प्रो अभिनव अग्रवाल और प्रो हेमंत सहगल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अभिनव अग्रवाल ने किया.

Leave a Reply