रायपुर, 23 मार्च 2025
अमृत टुडे। राजधानी रायपुर में BED सहायक शिक्षकों का समायोजन की माँग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। आज प्रदर्शनकारियों ने भाटागाँव बस स्टैंड से भगत सिंह चौक तक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रदर्श नकारियों ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। उनकी प्रमुख माँग है कि लंबे समय से लंबित समायोजन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।
आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी माँग पूरी नहीं होती, उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है, वहीं अभ्यर्थी अपनी माँग पूरी होने तक डटे रहने का संकल्प ले चुके हैं।




