• Fri. Feb 6th, 2026

छत्तीसगढ़ में सीबीआई का पड़ा छापा, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा…..

Spread the love

रायपुर, 26 मार्च 2025

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ में सीबीआई का छापा पड़ा है. सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची है. इससे 15 दिन पहले 10 मार्च को ईडी की टीम पूर्व सीएम के घर पहुंची थी. जानकारी मिली है कि दुर्ग जिले में कई IPS के घर भी सीबीआई पहुंची है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई की छापेमारी ने प्रदेश में एक बार फिर सियासी उबाल ला दिया है. पक्ष-विपक्ष ने नेता कड़ी टिप्पणी दे रहे हैं. वहीँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेसियों का दुरुपयोग हो रहा है। मैं समझता हूं कि लोकतंत्र और राजनीति में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। जिस तरह से आज ed का एक एपिसोड खत्म होने के बाद दूसरा एपिसोड की शुरुआत हुई है सीबीआई।

जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के यहां राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव जी के यहां सीबीआई रेड कर रही है। और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के यहां भी रेड की है यह रेड केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बदले की भावना से से है छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ डराने धमकाने और बदले की भावना से कार्यवाही चल रही है। 15 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां रेड होता है लेकिन रेड होने के बाद वहां कुछ नहीं मिलता है आज तक एक समान जारी नहीं हुआ जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा कि हम हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। सामान आएगा तो जरूर उपस्थित होकर जाएंगे लेकिन आज तक कोई समझ नहीं मिला है।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर आप कहते हैं आज का जो करवाई है वह महादेव सट्टा ऐप को लेकर है मेरा कुछ सवाल है इस सरकार से महादेव सट्टा ऐप अभी तक बंद क्यों नहीं हुआ है आज तो लगातार विधानसभा में चुनाव में महादेव सत्ता ऐप को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री से संत्री तक बड़े-बड़े भाषण देते थे। महादेव सट्टा ऐप आज तक बंद क्यों नहीं हुआ मैं पूछना चाहता हूं. वही आईपीएस रैंक के अधिकारी अभिषेक पल्लव के यहां सीबीआई की छापे को लेकर दीपक बैंस ने कहा कि कौन अधिकारी कांग्रेस के करीबी है अधिकारियों का तो काम प्रशासन चलाना होता है। की सरकार आए वह उसके अधिकारी है। आज तो सब अच्छे-अच्छे पोस्ट में वही अधिकारी बैठे हैं। उन पर क्यों करवाई हुई सरकार को जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply