• Mon. Mar 23rd, 2026

सीबीआई की रेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान आया सामने…..

Spread the love

रायपुर, 26 मार्च 2025

अमृत टुडे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत कई आईपीएस अधिकारियों के घर सीबीआई की दबिश दी गई जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहां की जिस तरह से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश विकसित भारत 2047 की ओर जा रहा है , और ऐसे समय में पूरा देश हर दृष्टि में आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ एक जीरो टॉलरेंस वाला फीस बने इसके लिए संविधान में पहले से ही प्रावधान है।

तमाम जो एजेंसी है वह निष्पक्ष रूप से स्वतंत्र रूप से काम भी करती है और कहीं सीबीआई के छापे पड़ते हैं या जांच होती है उसमें हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए कानून सभी के लिए बराबर है और इसका अर्थ यह नहीं लगना चाहिए कि किसी भी प्रकार का कोई व्यक्तिगत उद्देश्य से या बुरा भाव से कार्यवाही हो रही है, क्योंकि यह जो सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां है यह स्वतंत्र एजेंसी है और जब-जब उनको जहां भी लगता है कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है तो संज्ञान में लेकर जांच करती है। और आज भूपेश बघेल जी के यहां सीबीआई का वहां पर छापा या जानकारी ली है तो इसमें सहयोग करना चाहिए। इसमें कोई बुराई नहीं है यह देश की हर व्यक्ति का कर्तव्य है दायित्व है कि जो देश के केंद्रीय एजेंसी है उन पर कभी भी किसी प्रकार की जांच के लिए बोला जाता है तो सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

You Missed