• Tue. Nov 10th, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा योजना…..

ByPreeti Joshi

Mar 27, 2025
Spread the love

रायपुर, 27 मार्च 2025

अमृत टुडे। विष्णुदेव साय ने गुरुवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा योजना का फिर से शुभारम्भ किया। डा. रमन की सरकार के दौरान शुरू की गई इस योजना को कांग्रेस सरकार के दौरान बंद कर दिया गया था। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री तीर्थ साय ने कहा कि, आज ऐतिहासिक क्षण है। डॉ. रमन सरकार ने योजना की शुरुआत की, कांग्रेस सरकार में योजना बंद हो गई।

आज हम फिर योजना को शुरू कर रहे हैं। योजना में 60 साल से अधिक के बुजुर्ग यात्रा का लाभ लेंगे। सभी तीर्थ यात्रियों को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। साय ने कहा कि, हम सभी मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस योजना में 19 तीर्थस्थलों को शामिल किया गया है। ऐसे बुजुर्ग जो तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते, उन्हें सरकार ने तीर्थ यात्रा कराने का जिम्मा उठाया है। तीर्थ यात्रियों के सेवा और देखरेख के लिए 20 अधिकारी जा रहे हैं।

बुजुर्गों की यात्रा आनंद दायक रहेगी। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज मोदी की गारंटी का एक और काम पूरा कर रहे हैं आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ हुआ है। पहले जब हमारी सरकार थी तब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना थी बीच में 5 साल बंद हो गया था अब सरकार में आए हैं तो छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से फिर से इस योजना को शुरू किए हैं जो बूढ़े बुजुर्ग होते हैं उनकी इच्छा होती है कि स्वर्गवासी होने से पहले एक बार तीर्थ यात्रा कर ले लेकिन किसी कारण से उनकी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाती है। उनकी इच्छा की पूर्ति आप छत्तीसगढ़ सरकार करेगी. 60 साल के ऊपर से ऊपर जो वृद्ध हमारे माता-पिता है दिव्यांगजन है उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा और आज दो जिले के 780 तीर्थयात्री जिनको हरी झंडी दिखाकर उनका रवाना किए हैं।

Leave a Reply

You Missed