• Sun. Nov 1st, 2026

रेत के अवैध परिवहन और भण्डारण पर की जा रही लगातार कार्रवाई…..

Spread the love

एक हाईवा और एक जेसीबी जब्त

खनिज विभाग की कार्रवाई

धमतरी 03 अप्रैल 2025

अमृत टुडे । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के सख्त निर्देश के बाद रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। दो अप्रैल को विभाग के अधिकारियों ने एक हाईवा और एक जेसीबी मशीन को अवैध रेत के मामले में जब्त किया है।

जिले के खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज ने बताया कि मगरलोड तहसील के मेघा क्षेत्र में अवैध रेत भण्डारण करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा को जब्त कर मंडी परिसर कुरूद में अभिरक्षा में रखा गया है।

हीरादास भारद्वाज ने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम, गौण खनिज नियम के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply