27 अप्रैल को एल्यूमीनि मीट
रायपुर, 17 अप्रैल 2025
अमृत टुडे। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में 27 अप्रैल को एल्यूमीनि मीट का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है। महाविद्यालय से जुड़ी तमाम यादों को, पुराने दोस्तों से फिर से एक साथ समेटने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस विषय में बताते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय की पहचान महाविद्यालय के छात्रों से होती है, विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे | छात्र जब एक दूसरे से वर्षों बाद मिलेंगे तो एक दूसरे के कार्यों से भी परिचित होंगे।

महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन में छात्रों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से राक बैंड की प्रस्तुति रखी गई है, हमें पूरी उम्मीद है कि अधिक से अधिक भूतपूर्व छात्र इसमें शामिल होंगे। प्राचार्य डॉक्टर युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय के जितने भी भूतपूर्व छात्र है वे सभी इस एल्यूमीनि मीट में आमंत्रित हैं। इस पूरे कार्यक्रम का दायित्व एल्यूमीनि कमिटी ने लिया है।



