• Tue. Mar 24th, 2026

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला : 11 से अधिक प्रतिष्ठानों के 80 नमूने किए गए संकलित…..

Spread the love

एक्सपायरी तिथि वाला 127 पैकेट चिप्स किया गया मौके पर नष्ट

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यवाही

धमतरी 01 मई 2025

अमृत टुडे। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। इस दौरान दल द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य परिसरों सहित खाने वाली चीजों को तैयार करने वाले जगहों की साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग मिठाईयों और नमकीन बनाने में करने सहित अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने की समझाईश दी जाती है।

इसके साथ ही बिना बैच नम्बर के ऐसे खाद्व पदार्थ, जिसमें निर्माण और अवसान तिथि अंकित नहीं हो, उनको बेचने के लिए भी मना किया जाता है। दल द्वारा ग्राहकों से भी अपील की जाती है कि वे साफ-सफाई वाले खाद्य परिसरों से ही जांच-परखकर, खाद्य पदार्थों की अवसान तिथि, खाद्य लायसेंस, पंजीयन नंबर देखकर ही पैक्ड खाद्य पदार्थों की खरीदी करें।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि दल द्वारा 30 अप्रैल को दल द्वारा जिले के 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 80 नमूने संकलित किए गए। इनमें धमतरी के हर्ष सुपर मार्ट, सन्नी स्वीट्स एवं नमकीन, यादव डेयरी रत्नाबांधा रोड, पूजा सुपरमार्ट, तिवारी चाट सेंटर, चॉट बॉक्स कैफे शामिल हैं। साथ ही कोर्रा के पूजा बेकरी, रोशन किराना, चरोटा के बलराम बेकरी, देव किराना और गन्ना जूस सेंटरों का निरीक्षण किया गया।

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, वाहन के माध्यम से टीपीएम मीटर के जरिए खाद्य पदार्थों को तलने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच की गई। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों का नियमानुसार सर्विलेंस अनुरूप 80 नमूना संकलित किया गया। इसमें एक अवमानक और एक मिथ्याछाप पाया गया। साथ ही हंचलपुर के शत्रुहन किराना एवं जनरल स्टोर्स में एम्सपायरी तिथि वाले 127 चिप्स पैकेट जप्त कर नष्टा कराया गया। निरीक्षण के समय खाद्य सुरक्षा अधिकारी फनेश्वर पिथौरा, गिरजा शंकर वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You Missed