रायपुर, अमृत टुडे/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर रवाना हुए दिल्ली जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की इस दौरान पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर से निशाना सकते हुए सुशासन तिहार को लेकर कहा कि सुशासन तिहार है और तीन दिन से बिजली गुल है इस विभाग के मंत्री हैं ना शहर में ना गांव में राजधानी में भी बिजली नहीं है।

वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार लगातार लेटर बम फोड़ रहे हैं। यह पहला पत्र नहीं है इससे पहले भी पत्र लिखे हैं इसका मतलब यह है जब सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद अपने पत्रों को सार्वजनिक कर रहे हैं इसका मतलब शासन में सब कुछ ठीक नहीं है ।amrittoday.in
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने जवानों के नक्सलियों को खत्म करने को लेकर कहा कि उसके बारे में स्पष्ट करना चाहिए इतने दिन से एक ही पहाड़ को घेर कर बैठे हैं। मैं पहले भी प्रश्न कर चुका हूं कि वहां नक्सली है भी कि नहीं। वहीं उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी वाले बयान पर कहा कि पूरा देश साथ में है अभी तक के कोई कदम नहीं उठाया गया है। बात से सभी लोग चिंतित भी हैं।amrittoday.in

