• Wed. Aug 12th, 2026
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे । आज, छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन मोनू सलूजा ने बताया कि संगठन के द्वारा धार्मिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया,
जिसकी शुरुआत गुरुद्वारा बंगला साहेब, दिल्ली से की गई। इस यात्रा में शामिल सदस्यों ने भारत के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर प्रस्थान किया, जिसमें नानकमत्ता साहेब, रीठा साहिब, नैनीताल, मसूरी, पाउटा साहेब, आनंदपुर साहिब, और दरबार साहेब अमृतसर, पंजाब जैसे स्थल शामिल हैं।

इस यात्रा में पूर्व कांग्रेस विधायक सरदार कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, परविंदर सिंह भाटिया जी, हरपाल भामरा, कुलदीप सिंह चावला, लवली अरोरा, यशवंत सिंह बंटी, मनमीत होरा, और अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

इन सभी ने इस महत्वपूर्ण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया,
जिससे कार्यक्रम की भव्यता और महत्ता को और भी बढ़ावा मिला।

इस यात्रा का नेतृत्व करने वाले मुख्य आयोजक, गुरमीत सिंह (टोनी) के साथ-साथ निरवैर सिंह सागर और गुरचरण सिंह (निक्कू) ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन की पूरी जिम्मेदारी संभाली।

इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना और धार्मिक स्थानों की आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव करना था।

Leave a Reply