रायपुर, 26 मई 2025
अमृत टुडे । पूरे प्रदेश भर में सुहागिन महिलाओं के द्वारा वट सावित्री का व्रत किया जा रहा हैं । इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने वाली स्त्रियां देवी सावित्री की तरह अपने पति के लिए लंबी आयु,
आरोग्यता और सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन सुहागन महिलाएं वटवृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री सत्यवान की कथा का पाठ करती हैं। सुबह से ही पारंपरिक परिधान में सजी-संवरी सुहागिन महिलाएं पूजा की थाली, फल-फूल, पूजन सामग्री और मिट्टी से निर्मित सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां लेकर वटवृक्षों के नीचे एकत्रित होकर पूजा अर्चना की।

सभी सुहागिन महिलाएं विधिवत पूजन करके वटवृक्ष की परिक्रमा की और व्रत कथा का श्रवण करते हुए पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे प्रदेश में मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थित वटवृक्षों के नीचे पूजा-पाठ का आयोजन हुआ। महिलाओं ने ‘सावित्री व्रत कथा’ का पाठ किया और वटवृक्ष को कच्चे सूत से लपेटते हुए परिक्रमा की।

