रायपुर, 28 मई 2025
अमृत टुडे । घरों की दीवारों और बालकनी में गमले सजाने का शौक तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ये शौक लापरवाही बरतने वालों पर भारी पड़ सकता है। रायपुर शहर के कई हिस्सों में ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लोगों ने बिना किसी सुरक्षा घेरे में गमले को रखा है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं,

राजधानी के कई इलाकों शंकर नगर पंडरी मोवा लाखे नगर, में छत के ऊपर खुलेआम लोग फूलों के गमले सजा रखे हैं जो कभी भी लोगों के जान के साथ खिलवाड़ हो सकता है क्योंकि बच्चों के खेलने के दौरान या धक्का लगने या अंधड़ के झोंकों से कभी भी गिर जाने का खतरा बना रहता है।
लापरवाही की वजह से किसी की जान भी जा सकती हैं। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई थी जहां के बहुमंजिला बिल्डिंग के ऊपर से गमला एक मासूम के ऊपर गिर जाने से उसकी जान चली गई थी।
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने भी शहर की ऐसी बड़ी कॉलोनियों और सोसायटी के लोंगों से अपील की है की ऐसा करके खतरे को न्यौता ना दें। नगर निगम उद्यान विभाग को एक एडवाइजरी जारी करने के लिये भी निर्देश देने की बात कही है…

