• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ में लंबे समय से रायपुर और दुर्ग के बीच संचालित कुम्हरी टोल नाके की अनियमित एवं अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि कुम्हरी टोल प्लाजा अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है। लगातार कांग्रेस पार्टी के द्वारा तत्काल टोल प्लाजा को हटाने की मांग की जा रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि टोल प्लाजा के जरिए सरकार वसूली करके जनता को चूना लगा रही है। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी के सभी बड़े नेताओं ने एक प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को मोदी सरकार की मौन स्वीकृति मिली हुई है। उनका कहना हैं कि देश के परिवहन कल्याण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग के 60 किलोमीटर में केवल एक टोल प्लाजा होना चाहिए, लेकिन यहां नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस लगातार कोर्ट से लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रही है और सरकार से मांग कर रही है कि टोल प्लाजा को वहां से हटाया जाए। साथ ही कांग्रेस पार्टी प्रदेश ने तकरीबन 23 टोल प्लाजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नितिन गडकरी से मुलाकात के लिए पत्र भी लिखा है।

Leave a Reply