• Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

“वेस्ट चीजों से बनाएंगे बेस्ट” – अग्रसेन महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन…..


रायपुर, 30 मई 2025 

अमृत टुडे ।
अग्रसेन महाविद्यालय, पुरानी बस्ती में दिनांक 31 मई 2025 को प्रातः 10 बजे से “वेस्ट आउट ऑफ द बेस्ट” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर 15 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. वी. के. अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता में हर वर्ष विभिन्न विधाओं में छात्र भाग लेते हैं, जिससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता पूर्व वर्षों की भांति आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में सभी वर्गों के बच्चे भाग ले सकते हैं, और इसमें बच्चों को वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर नई उपयोगी वस्तुएं (DIY मॉडल) तैयार करनी होंगी।

विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी सामग्री स्वयं साथ लानी होगी।

यह जानकारी प्रतियोगिता की प्रभारी प्रो. रुक्मणि अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply