• Mon. Jun 29th, 2026
Spread the love

रायपुर, 03 मई 2025
अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के पोर्टल को लेकर एक बार फिर से घमासान चढ़ गया है सरकार एक बार फिर से महतारी वंदन योजना के पोर्टल को खोलने वाली है जिसे जो महिलाएं महतारी वंदन योजना से वंचित है और जिनकी अभी शादी हुई है उनका नाम शामिल किया जाएगा वहीं इस मामले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आए हैं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री सरकार मजबूर हुई है वैसे भी डेढ़ साल से पोर्टल बंद ही है अगर आपने वादा किया था कि कोई एपीएल बीपीएल नहीं हर शादीशुदा महिला को देना चाहिए। पोर्टल तो 24 घंटा और 12 महीने खुलना चाहिए  आखिर सरकार डर की वजह से यह पोर्टल बंद करके रखी थी। आवेदन इसी पर आए हैं सबसे ज्यादा। वही सुबह 3:00 शिक्षकों की काउंसलिंग को लेकर दीपक बैज ने निशाना साधा है उन्होंने कहा कि 25 साल के इतिहास में सवेरे 3:00 बुलाकर उनका काउंसलिंग करें आज तक ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है। हां एक आदेश जारी जरूर हुआ था महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का जब शपथ ग्रहण करना था। सवेरे तीन या चार बजे उनके शपथ ग्रहण करवाया गया. कहीं ना कहीं साफ दिख रहा है डर और भय के वजह से इस तरह से काउंसलिंग का आदेश शासन प्रशासन कर रही है. लेकिन मैं समझता हूं कि शिक्षक संघ भी लगातार काउंसलिंग का विरोध कर रहे हैं। कहीं ना कहीं पूरे प्रदेश में इसका मैसेज अच्छा नहीं जा रहा है।

Leave a Reply