• Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

रायपुर, 03 मई 2025 अमृत टुडे । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नव नियुक्ति अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, धरमलाल कौशिक, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे.हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नव नियुक्ति अध्यक्ष ने शालिनी राजपूत ने सभी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी का स्वागत किया। वही मुख्यमंत्री ने शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर जो नियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि संगठन और माननीय शासन की ओर से हस्तशिल्प बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। संगठन की ओर से जो भी दायित्व मिला है उसे हमने अच्छे से निभाने की कोशिश की है। हस्तशिल्प के क्षेत्र में अब काम करने का अवसर मिला है तो बहुत अच्छे से उन कलाकारों के लिए शिल्पियों के लिए काम करेंगे।वही मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नव नियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने अपना पत्थर ग्रहण किया है इसमें हमारे स्पीकर डॉ रमन सिंह जी पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक जी महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हमारे विधायक गण और निगम मंडल के अध्यक्ष गण की उपस्थिति में उनके पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मैं उनको बधाई देता हूं। शालिनी राजपूत को वह महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं और वह महिला मोर्चा के अध्यक्ष का काम बहुत ही अच्छे से कर रही हैं। हम उनको अच्छे से जानते हैं उनकी काबिलियत है हस्तशिल्प विकास बोर्ड उनके नेतृत्व में बहुत अच्छा काम करेगा।

Leave a Reply

You Missed