रायपुर, 07 मई 2025
अमृत टुडे । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में मैच फिक्सिंग की तरह से धांधली करने का आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि लगातार EVM पर सवाल उठ रहें है। भारतीय जनता पार्टी जो सीटे जीती है उन सीटों में लगभग 25–25 हजार तक मतदाता बढ़े मेरा सवाल है आखिर केवल 6 महीने के बीच हुए चुनाव के अंदर मतदाताओं की संख्या में इतना अंतर आया कैसे? हमने भी कई चुनाव लड़े, हमें पता है 6 महीने में कितने मतदाता बढ़ सकते है।
भाजपा ने मशीनों की हेरा फेरी की है यह स्पष्ट है। वही मंत्रिमंडल विस्तार में दो मंत्रियों को हटाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस तो पूरे सरकार का ही नहीं है। अब हटाए तो किसको हटाए। मुख्यमंत्री भगवान भरोसे अतिशेष दो उपमुख्यमंत्री वह भी भगवान भरोसे, बाकी मंत्रियों का तो राम राज्य चल रहा है मतलब पूरे सरकार भगवान भरोसे चल रहा है। इसके साथ ही भाजपा का आरोप है कि 2 साल हो गए दीपक बैज अभी तक अपनी कार्यकारी नहीं बना पाए इसे लेकर बैज ने कहा कि खुद शीशे के घर पर रहते हैं और दूसरे के घर में पत्थर मारते हैं । खुद तो दो मंत्री नहीं बन पा रहे हैं। उसके बाद दूसरे के घर में झांक रहे हैं। यह हमारी खुद की कार्यकारिणी है। हम बीजेपी के कार्यकारिणी से पार्टी नहीं चला रहे हैं हमारी कार्यकारिणी है हमारे कार्यकर्ता हैं हमारे ब्लॉक अध्यक्ष काम कर रहे हैं। तो भारतीय जनता पार्टी और सरकार अपनी उपलब्धता तो बता दे इस डेढ़ से 2 साल में। वही जाती गढ़ जनगणना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनके प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना को लेकर इतने अपशब्दों का प्रयोग किया ।

