• Thu. Feb 5th, 2026

खाद्य विभाग द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण…..

ByPreeti Joshi

Jun 9, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अबिनाश मिश्रा, ##कलेक्टर, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आमापारा वार्ड, #इंडिया न्यूज़, #औचक निरीक्षण, #कोष्टापारा वार्ड, #खबरछत्तीसगढ़, #खाद्य अधिकारी, #खाद्य विभाग, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जालमपुर वार्ड, #धमतरी शहर, #न्यूजछत्तीसगढ़, #ब्राम्हण पारा, #मकेश्वर वार्ड, #महंत घासीदास वार्ड, #रामपुर वार्ड, #लालबगीचा वार्ड, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शासकीय उचित मूल्य, #शीतलापारा वार्ड, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

जालमपुर वार्ड के राशन दुकान में स्टॉक के भौतिक सत्यापन में कमी पाए जाने पर की गई कार्यवाही

धमतरी, 09 जून 2025

अमृत टुडे । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले द्वारा जिले के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज धमतरी शहर के लालबगीचा वार्ड, शीतलापारा वार्ड, रामपुर वार्ड, ब्राम्हण पारा, महंत घासीदास वार्ड, कोष्टापारा वार्ड, मकेश्वर वार्ड, आमापारा वार्ड, जालमपुर वार्ड के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया।

जालमपुर वार्ड में मॉं शारदा स्व सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का अवलोकन किया गया। इस दौरान वहां संधारित स्टॉक के भौतिक सत्यापन में कमी पाए जाने पर छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कंडिकाओं के तहत कार्यवाही भी की गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज 65 हजार 266 कार्डधारी उपभोक्ताओं को एकमुश्त तीन माह का 64 हजार 731 क्विंटल 71 किलोग्राम चांवल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जून से अगस्त 2025 तक तीन माह का चावल पात्रतानुसार एकमुश्त वितरण किया जा रहा है।

खाद्य अधिकारी ने जिले के राशन कार्डधारियों से अपील की है कि जून माह में तीन माह का चावल एकमुश्त उठाव करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राशनकार्डधारी 30 जून तक शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में उपस्थित होकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 484 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। वर्तमान में दो लाख 55 हजार 470 राशनकार्ड प्रचलित हैं। इनमें दो लाख 30 हजार 477 बीपीएल राशनकार्ड और 24 हजार 993 एपीएल राशनकार्ड शामिल हैं।

Leave a Reply