• Mon. Mar 23rd, 2026

उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन : “रानी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह” का ऐतिहासिक आयोजन…..

ByPreeti Joshi

Jun 10, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##नारी शक्ति, ##प्रशासन, ##सम्मान, ##सम्मानित, ##स्वास्थ्य, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #preeti, #preeti joshi, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अद्वितीय योगदान, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन, #कला, #खबरछत्तीसगढ़, #गौसेवा, #ग्रामीण विकास, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पत्रकार, #प्रतिष्ठित संस्थाएं, #प्रीति, #प्रेरणादायक क्षण, #मंच, #महिला अधिकार, #महिलाएं, #महिलाओं के योगदान, #मान, #राजधानी रायपुर, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #वृंदावन हॉल, #शिक्षा, #समर्पण को नमन, #समाज सेवा, #सांस्कृतिक धरोहर, #सामाजिक जागरूकता, #हिंदीछत्तीसगढ़, #“रानी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह”
Spread the love

150+ नारी शक्तियों एवं 10 संस्थाओं का भव्य सम्मान, समाज सेवा और सशक्तिकरण का अद्वितीय संगम

नारी सम्मान, सेवा और समाजहित को समर्पित यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धरती पर बना एक ऐतिहासिक क्षण

रायपुर, 10 जून 2025
अमृत टुडे ।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित वृंदावन हॉल इस दिन एक ऐसे गौरवशाली और प्रेरणादायक क्षण का साक्षी बना, जहां नारी शक्ति, समाज सेवा और समर्पण को नमन किया गया। उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “रानी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह” एक ऐसा आयोजन बना, जिसने महिलाओं के योगदान को मंच, मान और सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में समाज के विविध क्षेत्रों –पत्रकार का सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, कला, प्रशासन, गौसेवा, महिला अधिकार, सांस्कृतिक धरोहर एवं ग्रामीण विकास – में अद्वितीय योगदान देने वाली 150 से अधिक महिलाएं और 10 प्रतिष्ठित संस्थाएं सम्मानित की गईं।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने वाले विशिष्ट जन…

कार्यक्रम अध्यक्ष
डॉ. उदयभान सिंह चौहान जी
(आदिवासी समाज के प्रणेता, चिंतक, समाज सुधारक)

विशिष्ट अतिथि

प्रो. डॉ. संजीव कर्मकार ‘वशिष्ठ’, सर्व समाज प्रांताध्यक्ष

शताब्दी सुबोध पांडे,
वरिष्ठ समाजसेवी
फाउंडेशन अध्यक्ष का भावुक और प्रेरणादायक वक्तव्य

सुषमा पटनायक ,
अध्यक्ष – उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन, ने अपने विचार रखते हुए कहा
“गमों की आंच पर आंसुओं को उबालकर तो देखो,
बनेंगे रंग किसी पर डाल के तो देखो,
तुम्हारे दिल की चुभन जरूर कम होगी,
किसी के पांव के कांटे निकाल कर तो देखो।”

उन्होंने आगे कहा
“मैं ‘5 स’ – सुषमा, सेवा, संवेदना, समर्पण और समाज – इन पाँच मूल्यों में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करती हूं। यह मेरा नहीं, हर महिला का आदर्श बन सकता है। आज सम्मानित की गई सभी महिलाएं रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की परंपरा को अपने आचरण में जीवित रखे हुए हैं।”

राज्यभर से आईं महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का मान

यह समारोह रायपुर तक सीमित नहीं रहा। सम्मानित होने वाली महिलाएं दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव, बलौदा बाजार और कबीरधाम जैसे जिलों से पधारीं, जिससे यह आयोजन राज्य स्तरीय गौरव सम्मान बन गया।

मंच संचालन की अद्भुत प्रस्तुति…

श्रेया श्रीवास्तव ने मंच संचालन को अपनी प्रतिभा, संतुलन और ओजपूर्ण शैली से इतना अद्भुत, भव्य और सराहनीय बनाया कि पूरा हॉल मंत्रमुग्ध हो उठा। उनकी वाणी ने कार्यक्रम को गरिमा और गरिमा में श्रेष्ठता प्रदान की।

सफल आयोजन के सूत्रधार संयोजकगण…

कमल जैन, धनलक्ष्मी दुबे, अरुणलता श्रीवास्तव, रेखा दुबे, आराधना खरे,जयकरण,श्रीवास्तव,बी.के. श्रीवास्तव, दिव्या

इन सभी ने अपने परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय से आयोजन को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंचाया।

नारी शक्ति का उत्सव, समाज सेवा का सम्मान, छत्तीसगढ़ का गौरव…

यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं था, बल्कि नारी चेतना, सामाजिक समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन के लिए एक नव युग का उद्घोष था।

Leave a Reply

You Missed